रोहिणी का CM नीतीश पर कटाक्ष, कहा- ‘समृद्धि यात्रा’ नहीं ‘विदाई यात्रा’ कहिए चाचा जी…

पटना : बिहार के मुखिया नीतीश कुमार आज यानी 10 मार्च से दूसरे फेज के लिए समृद्धि यात्रा पर निकले हैं। दूसरी यात्रा की शुरुआत बिहार के सुपौल जिले से की है। इस बीच उनकी समृद्धि यात्रा को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो व पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव की बेटी व 2024 के लोकसभा के उम्मीदवार रोहिणी आचार्य ने कटाक्ष किया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर सीएम नीतीश कुमार पर उनकी यात्रा को लेकर चुटकी ली है।

चाचा जी… 20 सालों तक मुख्यमंत्री की कुर्सी पर काबिज रहने के बावजूद आप समृद्ध तो नहीं कर पाए बिहार को – रोहिणी आचार्य

रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि ‘समृद्धि यात्रा’ नहीं ‘विदाई यात्रा’ कहिए चाचा जी.. चाचा जी.. 20 सालों तक मुख्यमंत्री की कुर्सी पर काबिज रहने के बावजूद आप समृद्ध तो नहीं कर पाए बिहार को, तो फिर कैसी समृद्धि यात्रा ? आप अपनी इस यात्रा को ‘विदाई यात्रा’ का नाम देते तो ठीक रहता।

रोहिणी ने कहा- नीति आयोग के हालिया आंकड़ों के अनुसार, बिहार वर्तमान में भारत का सबसे आर्थिक रूप से कमजोर राज्य है

रोहिणी आचार्य ने आगे लिखा कि चाचा जी.. गौरतलब है कि नीति आयोग के हालिया आंकड़ों के अनुसार, बिहार वर्तमान में भारत का सबसे आर्थिक रूप से कमजोर राज्य है, जहां गरीबी दर सबसे अधिक और प्रति व्यक्ति आय सबसे कम है। बिहार की समृद्धि के संदर्भ में आपके तमाम झूठे दावों की पोल खोलते हुए नीति आयोग की रिपोर्ट ही कहती है कि बिहार बहुआयामी गरीबी, सीमित औद्योगिक विकास और कम अवसंरचना विकास जैसी समस्याओं से जूझ रहा है। राज्य की लगभग 50 फीसदी आबादी गरीबी रेखा से नीचे रह कर जीवनयापन करने को मजबूर हैं।

रोहिणी ने पलायन की बात कह साधा निशाना

वहीं एक दूसरे पोस्ट में रोहिणी आचार्य ने पलायन की बात कह निशाना साधा है। रोहिणी ने कहा कि विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री और उनके सहयोगी कहते थे इस बार सरकार बनी तो बिहार से हो रहा पलायन रुक जाएगा। विडंबना तो देखिए, पलायन रोकने का दावा करने वाले मुख्यमंत्री खुद ही बिहार से पलायित होने जा रहे हैं।

यह भी पढ़े : ‘समृद्धि यात्रा’ की दूसरी पारी की 10 मार्च से शुरुआत करेंगे CM नीतीश

Saffrn

Trending News

मजदूर दिवस पर न्याय का संदेश : ‘सशक्त मजदूर, सशक्त राष्ट्र’

छपरा : अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर सारण जिला विधिक सेवा प्राधिकार (DALSA), छपरा द्वारा श्रम...

मोतिहारी के कई थानों की पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा के बाजारों...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के घोड़ासहन शहर के करीब आधा दर्जन दुकानों पर साइबर पुलिस एवं स्थानीय चार थाना की पुलिस ने बड़ी...

चंद्रशेखर सिंह ने IPRD के सचिव का संभाला पदभार

पटना : 2010 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) अधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने शुक्रवार को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग (IPRD) के सचिव का...

समस्तीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की योजना बनाते हुए अवैध...

समस्तीपुर : समस्तीपुर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। आगामी नौ मार्च को सुबह 11:38 बजे नगर थानान्तर्गत बहादुरपुर वार्ड संख्या-26 स्थित बाबुल इंटरप्राईजेज...

यात्रियों के साथ मारपीट, पथराव व चेन पुलिंग करने वाले सक्रिय...

आरा : दानापुर रेलखंड में ट्रेनों में यात्रियों के साथ मारपीट, पथराव और चेन पुलिंग करने वाले एक सक्रिय गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img