Opposition को नहीं रास आ रही सीएम की ‘महिला संवाद यात्रा’

Opposition

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 2025 बिहार विधानसभा चुनाव के पहले एक बार फिर से यात्रा पर निकलेंगे। बिहार विधानसभा के शीतकालीन सत्र के बाद मुख्यमंत्री बिहार नीतीश कुमार एक बार फिर आधी आबादी को साधने के लिए ‘महिला संवाद’ यात्रा पर निकलने वाले हैं। महिला संवाद यात्रा नीतीश कुमार की 15वीं यात्रा होगी, जिसके माध्यम से वे राज्य भर में महिलाओं से मुखातिब होंगे। सीएम की यात्रा को लेकर कैबिनेट से 225 करोड़ रुपए के खर्च के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। सीएम की यात्रा का जिम्मा ग्रामीण विकास विभाग के होगा।

मिली जानकारी के अनुसार, अभी यात्रा की तारीख तय नहीं हुई है, लेकिन संभावना है कि दिसंबर के पहले सप्ताह में नीतीश कुमार यात्रा पर निकलेंगे। अब सीएम की इस यात्रा से पहले बिहार में सियासत भी गर्म हो गई है।‌ बिहार विधानसभा में विपक्ष की भूमिका निभा रही मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल सहित कांग्रेस ने भी जमकर हमला बोला है।‌

चले हैं अपना चेहरा चमकाने

राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता आरजू खान ने नीतीश कुमार पर अपना चेहरा चमकाने के लिए सरकारी धन खर्च करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार अपना चेहरा चमकाने के लिए सरकारी खर्च पर यात्रा पर निकल रहे हैं। यात्रा के नाम पर राज्य के खजाने से 225 करोड़ रूपये खर्च करेंगे जिसका अतिरिक्त बोझ बिहार की जनता पर आएगा।

यात्रा में जाकर वह महिलाओं को क्या बताएँगे कि पिछले 8 वर्षों से शराबबंदी के नाम पर दलित, पिछड़ा, अति पिछड़ा वर्ग के बच्चों को कैसे जेल में बंद कर रखा है। इसके साथ ही आरजू खान ने कहा कि मुख्यमंत्री जब महिला संवाद यात्रा पर जाएं तो महिलाओं को यह जरूर बताएं कि हम आपके पैसे से ही आपके बीच संवाद करने आए हैं।

राज्य का नहीं सीएम की पार्टी का होगा विकास

कांग्रेस ने भी मुख्यमंत्री के यात्रा पर सवाल खड़ा किया। कांग्रेस के एमएलसी समीर सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री यात्रा के नाम पर सिर्फ आई वाश करने जा रहे हैं। इस यात्रा से बिहार का विकास तो बिल्कुल नहीं होगा लेकिन मुख्यमंत्री की पार्टी का विकास जरूर होगा। मुख्यमंत्री अपनी पार्टी के विकास के लिए राज्य के सरकारी खजाने के पैसे यात्रा पर जा रहे हैं।

नीतीश के काम को देश दुनिया ने देखा है

वही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के यात्रा पर विपक्ष द्वारा उठाए जा रहे सवाल पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह मंत्री दिलीप जायसवाल ने पलटवार किया है। दिलीप जायसवाल ने कहा कि नीतीश कुमार ने महिलाओं के लिए राज्य में जो काम किया है वह देश और दुनिया ने देखा है। सीएम के संवाद यात्रा के दौरान महिलाओं से उनकी खास बात होगी। महिलाओं से बात कर वह यह सुझाव लेंगें कि और कौन से कदम उठाए जाएं जिससे बिहार में विकास की गति तेज हो।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    School के समय सारिणी में बदलाव, अब साढ़े नौ बजे तक आइए और…

पटना से महीप राज की रिपोर्ट

Opposition Opposition Opposition Opposition Opposition Opposition

Opposition

Nirsa Encounter: आनंद वाटिका में एनकाउंटर स्थल की जांच, रांची से...

Nirsa Encounter: हाथबाड़ी स्थित आनंद वाटिका अपार्टमेंट में कुख्यात शूटर सागर उर्फ शिबू के साथ हुए एनकाउंटर के बाद शुक्रवार को रांची से फॉरेंसिक टीम...

RSS Office Blast ED Raid: लोहरदगा में ED की छापेमारी, आरोपी...

RSS Office Blast ED Raid, लोहरदगा: रांची स्थित RSS कार्यालय में हुए बम धमाके से जुड़े मामले की जांच के सिलसिले में गुरुवार को...

Aseem Mandal Arrest: 2.20 करोड़ के इनामी माओवादी असीम मंडल उर्फ...

Aseem Mandal Arrest, जमशेदपुर: लंबे समय से माओवादी संगठन से जुड़े रहे असीम मंडल उर्फ आकाश को कोलकाता एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। पुलिस...