शौच के लिए निकली 23 वर्षीया महिला की गोली मारकर हत्या

शौच के लिए निकली 23 वर्षीया महिला की गोली मारकर हत्या

Arra-शौच के लिए निकली महिला की गोली मारकर हत्या- बिहार के भोजपुर जिले के चरपोखरी थाना क्षेत्र के कोयल गांव में एक महिला की गोली मार हत्या कर दी गई है.

मृत 23 वर्षीया महिला पूनम देवी थी.

यह वारदात मंगलवार की रात करीब साढ़े नौ बजे तब हुई, जब महिला शौच करने खेत की ओर गई थी.

मृत महिला कोयल पंचायत के पूर्व मुखिया दिनेश्वर सिंह के परिवार की बताई जा रही है.

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि कोयल गांव निवासी जयराम कुमार की पत्नी पूनम देवी शौच करने के लिए गांव की उत्तर दिशा के बधार में गयी थी.

वहां पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने महिला के पेट में गोली मार दी.

महिला की मौत मौके पर ही हो गयी.

मृतका के पति ने बताया कि पूर्व के विवाद को लेकर उक्त घटना को अंजाम दिया गया है.

गोली लगने के बाद महिला को चपोखरी सीएचसी में लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया.

इसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया है.

उधर, घटना की सूचना पाकर पुलिस भी अस्पताल पहुंच छानबीन में जुट गई है.

रिपोर्ट- नेहा गुप्ता

आप इसे भी पढ़ सकते हैं

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...