प्रकाशित: अपडेट: पढ़ने का समय: 1 मिनट
धनबाद : धनबाद कोयलांचल में एक बार फिर से गजराज का उत्पात देखने को मिला है. जिले के मनियाडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत खटजोरी गांव में बीती रात शौच के लिए निकली महिला के ऊपर हाथी ने हमला कर दिया. जानकारी के अनुसार महिला के एक हाथ को हाथी ने झटका देकर शरीर से अलग कर दिया है. महिला रात के तक़रीबन 11 बजे शौच के लिए बहार निकली थी तभी उस पर हाथी ने हमला कर दिया.घायल महिला को इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद भेजा गया. जहा पर महिला का इलाज जारी है और स्थिति गंभीर है.
Highlights

















