विधायक दीपिका पांडे ने की स्कूल की टायमिंग में बदलाव की मांग
Godda– बढ़ती गर्मी और लू के कहर को देखते हुए कांग्रेस विधायक दीपिका पांडे ने स्कूल के टायमिंग में बदलाव की मांग की है. इस संबंध में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लिखे पत्र में झारखंड में बढ़ती गर्मी का हवाला देते हुए स्कूलों के टायमिंग में बदलाव की मांग की है.

दीपिका पांडे ने कहा है कि पूरे झारखंड में लगातार गर्मी बढ़ रही है. तापमान 40 डिग्री से उपर जा चुका है. जैसे-जैसे दिन चढ़ता है, वैसे-वैसे तपिश भी बढ़ते जाती है.
खासकर दोपहर में सबसे अधिक गर्मी महसूस होती है. इसके कारण लोग घर और दफ्तर से बाहर निकलना पसंद नहीं कर रहें.
स्कूलों में भी बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है. गर्मी और लू के कारण बच्चों के बीमार होने की खबरे आ रही है.
इधर मौसम विभाग ने भीषण गर्मी को देखते हुए येलो अलर्ट जारी कर दिया है. 12:00 से 4:00 तक घर से बाहर निकलने से परहेज करने को कहा गया है.
रिपोर्ट- प्रिन्स यादव
आप इसे भी पढ़ सकते हैं


















