Advertisement
Advertisement

SIR लागू होने का मतलब लोकतंत्र की हत्या, केंद्र सरकार तुरंत संज्ञान ले: दीपिका पांडे

दीपिका पांडे ने SIR को लोकतंत्र की हत्या बताया और कहा कि भाजपा सत्ता में रहने के लिए संस्थाओं पर दबाव बना रही है। केंद्र से तुरंत संज्ञान की मांग की।


रांची: कांग्रेस विधायक दीपिका पांडे ने रविवार को भाजपा पर तीखा हमला करते हुए कहा कि SIR (Systematic Voters’ Purification and Authentication Programme) लागू होना लोकतंत्र की हत्या के बराबर होगा। उन्होंने कहा कि जिस तरह बिहार में करीब 65 लाख से अधिक लोगों के नाम मतदाता सूची से काटे गए, उसी पैटर्न पर भाजपा देशभर में इस योजना को लागू करना चाहती है। यह सीधे तौर पर जनता के मतदान अधिकार को खत्म करने की साजिश है।

दीपिका पांडे ने कहा कि भाजपा अब जनता के मुद्दों से भाग रही है और सत्ता में बने रहने के लिए तरह-तरह के हथकंडे अपना रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि आधार कार्ड को नागरिकता का प्रमाण मानने से चुनाव आयोग ने इंकार किया है, बावजूद इसके भाजपा SIR के बहाने लोकतांत्रिक अधिकारों पर प्रहार करना चाहती है। उन्होंने कहा कि “भाजपा अब बांग्लादेशियों का मुद्दा उठाकर लोगों को गुमराह कर रही है, जबकि असलियत यह है कि हर भारतीय नागरिक को वोट देने का संवैधानिक अधिकार है और हम इसे हर हाल में बचाएंगे।”


Key Highlights

  • कांग्रेस विधायक दीपिका पांडे ने SIR को लोकतंत्र की हत्या बताया।

  • केंद्र सरकार से इस पर तुरंत संज्ञान लेने की मांग की।

  • बिहार में 65 लाख नाम कटने का मुद्दा उठाया।

  • भाजपा पर संस्थाओं पर दबाव डालने का आरोप लगाया।

  • राहुल गांधी से माफी मांगने के चुनाव आयोग के निर्देश को बताया हास्यास्पद।


उन्होंने कहा कि जिस तरह गलत तरीके से जीएसटी लागू करने से देश को भारी आर्थिक नुकसान हुआ, उसी तरह आनन-फानन में SIR लागू करने से लोकतंत्र को गहरी चोट पहुंचेगी। पांडे ने केंद्र सरकार से अपील की कि वह इस पर तत्काल संज्ञान ले और उचित कदम उठाए।

दीपिका ने कहा कि भाजपा की रणनीति साफ है—पहले जनता को विभाजित करो, फिर संस्थाओं पर दबाव बनाकर अपने पक्ष में फैसले करवाओ। उन्होंने दावा किया कि चुनाव आयोग भी भाजपा के दबाव में काम कर रहा है और यह लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए बेहद खतरनाक है।

राहुल गांधी से माफी मांगने के चुनाव आयोग के निर्देश पर प्रतिक्रिया देते हुए दीपिका पांडे ने कहा कि यह हास्यास्पद है। उन्होंने कहा कि “गलती चुनाव आयोग करता है और माफी हमारे नेता मांगें? राहुल गांधी किसी भी हालत में माफी नहीं मांगेंगे। वह माफी वीर नहीं हैं, बल्कि जनता के हक की लड़ाई लड़ने वाले नेता हैं।”

कांग्रेस विधायक दीपिका पांडे ने आगे कहा कि विपक्ष इस मामले को लेकर एकजुट है और यदि भाजपा ने SIR जैसे कदम को जबरन लागू करने की कोशिश की तो सड़कों से लेकर संसद तक जोरदार विरोध होगा। उन्होंने साफ किया कि लोकतंत्र और जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए कांग्रेस किसी भी हद तक जाएगी।

Commercial Advertisment

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में पुलिस की कार्रवाई...

Sonpur Pahleja Ghat Police Clash: पहलेजा घाट में शुक्रवार की सुबह रुपये के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो...

Bihar Teachers Salary News: क्या दिवाली-छठ से पहले खाते में आएगी...

Bihar Teachers Salary News, पटना: बिहार के शिक्षकों और विद्यालय कर्मियों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने दीपावली और छठ महापर्व...

Bihar Tribal Education Research: 25 जनजातीय विद्यालयों के बच्चों का क्यों...

Bihar Tribal Education Research, पटना: बिहार में जनजातीय विद्यार्थियों की शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर बनाने के लिए शोध आधारित पहल की जा रही है।...