विधायक दीपिका पांडे ने की स्कूल टायमिंग में बदलाव की मांग

विधायक दीपिका पांडे ने की स्कूल की टायमिंग में बदलाव की मांग

Godda बढ़ती गर्मी और लू के कहर को देखते हुए कांग्रेस विधायक दीपिका पांडे ने स्कूल के टायमिंग में  बदलाव की मांग की है. इस संबंध में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लिखे पत्र में झारखंड में बढ़ती गर्मी का हवाला देते हुए स्कूलों के टायमिंग में बदलाव की मांग की है.

School timeing 22Scope News

दीपिका पांडे ने कहा है कि पूरे झारखंड में लगातार गर्मी बढ़ रही है.  तापमान 40 डिग्री से उपर जा चुका है. जैसे-जैसे दिन चढ़ता है, वैसे-वैसे तपिश भी बढ़ते जाती है.

खासकर दोपहर में सबसे अधिक गर्मी महसूस होती है.  इसके कारण  लोग घर और दफ्तर से  बाहर निकलना पसंद नहीं कर रहें.

स्कूलों में भी बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहता है. गर्मी और लू के कारण बच्चों के बीमार होने की खबरे आ रही है.

इधर मौसम विभाग ने भीषण गर्मी को देखते हुए येलो अलर्ट जारी कर दिया है. 12:00 से 4:00 तक घर से बाहर निकलने से परहेज करने को कहा गया है.

रिपोर्ट- प्रिन्स यादव

आप इसे भी  पढ़ सकते हैं

Nalanda में NCC Camp शुरू, मंत्री श्रवण कुमार बोले युवा शक्ति...

नालंदा में 38 बिहार बटालियन NCC के संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ। मंत्री श्रवण कुमार ने युवाओं को अनुशासन और नेतृत्व का...

Engineers Day Bihar:बिहार में Engineers को सम्मान, 2047 तक समृद्ध प्रदेश...

पटना में अभियंता सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इंजीनियरों को सम्मानित किया। उन्होंने 2047 तक बिहार को समृद्ध प्रदेश बनाने का लक्ष्य...

 Farmer Registry Bihar:बिहार में 53 लाख किसानों की Farmer Registry तैयार,...

बिहार में 53 लाख से अधिक किसानों की Farmer Registry तैयार हो चुकी है। सरकार MSP, KCC और फसल बीमा समेत योजनाओं का लाभ...