किसानों की उम्मीदों पर बारिश ने फेरा पानी, दीपिका पांडे सिंह ने की मुआवजा देने की मांग

गोड्डा : जिले में दो दिन पहले तेज हवा के साथ हुई बेमौसम बारिश का कहर थम गया, लेकिन बारिश के पानी ने फसलों की बर्बादी की कहानी लिख डाली है. बेमौसम बारिश के कारण किसानों की तैयार फसल गिर गई है. वहीं किसानों की जिंदगी बदरंग कर दी है. इस खबर को न्यूज 22स्कोप़ ने प्रमुखता से लगाया था जिसका असर आज देखने के लिए मिल रहा है.

letter1 22Scope News

जिले के कई प्रखंड क्षेत्रों में पिछले दिन 3 दिन से लगातार हो रही झमाझम बारिश से किसानों के कई एकड़ में लगे धान की फसल गिर गई. इस पर कांग्रेस विधायक दीपिका पांडे सिंह ने कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग झारखंड सरकार को एक पत्र लिखा है. पत्र में विधायक दीपिका पांडे सिंह ने लिखा है कि गोड्डा जिले के महागामा विधानसभा सहित राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों में लगातार तीन दिन तक बेमौसम बारिश के कारण खेतों में लगे धान का फसल जमीन पर गिर गया. बारिश के कारण खेतों में हुए जलजमाव से धान का फसल बर्बाद हो गया है.

उन्होंने पत्र में लिखा है कि फसल का आंकलन कर मुआवजा का भुगतान जल्द करे. अगर ऐसा नहीं होता है तो किसानों के समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो जाएगी. साथ ही वे दूसरे फसल भी नहीं लगा पाएंगे. दीपिका पांडे सिंह ने झारखंड सरकार से किसानों के फसल क्षति का आंकलन कराकर प्रति एकड़ 40000 रुपए मुआवजा देने की सरकार से मांग की है.

रिपोर्ट : प्रिंस यादव

विधायक दीपिका पांडे ने की स्कूल टायमिंग में बदलाव की मांग

Congress Protest in Delhi: SIR के खिलाफ 12 अक्टूबर को कांग्रेस...

Congress Protest in Delhi, रांची: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में कथित अनियमितताओं और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की...

Patna Metro Project 2028: पटना में मेट्रो निर्माण को लेकर CM...

Patna Metro Project 2028: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना मेट्रो रेल परियोजना का निर्माण कार्य वर्ष 2028 तक पूरा करने का निर्देश दिया है। रविवार,...

Jayaprakash Narayan Jayanti: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर पटना में...

Jayaprakash Narayan Jayanti, पटना: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर 11 अक्टूबर 2026 को पटना के आयकर गोलंबर स्थित प्रतिमा स्थल पर...