Dhanbad में फूड सेफ्टी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 1450 किलो मिलावटी पनीर और घी जब्त

Dhanbad में मिलावटी खाद्य पदार्थों के सौदागरों के खिलाफ प्रशासन ने अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई की है। त्योहारों और आम दिनों में लोगों की सेहत से खिलवाड़ करने वालों पर नकेल कसते हुए फूड सेफ्टी विभाग ने भारी मात्रा में नकली पनीर और घी की खेप पकड़ी है।

पूजा टॉकीज इलाके का है मामला

मामला Dhanbad के पूजा टॉकीज इलाके का है, जहां गुरुवार तड़के फूड सेफ्टी विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। इस कार्रवाई में लगभग 1400 किलो मिलावटी पनीर और घी के 6 कनस्तर (टीन) जब्त किए गए हैं। बाजार में इस खेप की अनुमानित कीमत 2 से 3 लाख रुपये बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, यह मिलावटी पनीर बिहार से आने वाली ‘बुंदेला एसी बस’ (BR 21P 3632) के जरिए धनबाद लाया जा रहा था। माफियाओं की योजना इसे शहर के स्थानीय बाजारों में खपाने की थी। जैसे ही बस पूजा टॉकीज के पास रुकी, पहले से मुस्तैद टीम ने इसे चारों तरफ से घेर लिया।

फूड सेफ्टी ऑफिसर डॉ. राजा कुमार ने मौके पर ही पनीर का ‘स्टार्च टेस्ट’ किया

छापेमारी का नेतृत्व कर रहे फूड सेफ्टी ऑफिसर डॉ. राजा कुमार ने मौके पर ही पनीर का ‘स्टार्च टेस्ट’ किया। चौंकाने वाली बात यह रही कि प्रारंभिक जांच में ही पनीर के सभी नमूने फेल पाए गए, जिससे इसके मिलावटी और घटिया गुणवत्ता का होने की पुष्टि हो गई।

इस ऑपरेशन में डीएसपी-2 धीरेंद्र बांका, मनोज पांडे और धनबाद थाना प्रभारी देव आनंद यादव समेत भारी पुलिस बल मौजूद रहा। फूड सेफ्टी अधिकारी डॉ. राजा कुमार का कहना है कि जब्त सामग्री के नमूनों को विस्तृत जांच के लिए ‘स्टेट फूड टेस्टिंग लैबोरेटरी, रांची’ भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद संबंधित सप्लायर्स पर फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स एक्ट के तहत कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...