बिहार में LPG Gas Black Marketing पर सख्ती, सरकार ने जिलों को दिए कड़ी निगरानी के निर्देश

 बिहार सरकार ने घरेलू LPG गैस सिलेंडर की कालाबाजारी रोकने के लिए सभी जिलों को सख्त निगरानी के निर्देश दिए, कंट्रोल रूम बनाने और कार्रवाई के आदेश।


 LPG Gas Black Marketing पटना: बिहार सरकार के खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग ने घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर की कालाबाजारी रोकने के लिए राज्य के सभी जिलों को सतर्कता और कड़ी निगरानी के निर्देश दिए हैं। गुरुवार 12 मार्च को विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में जिला पदाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों को स्पष्ट रूप से कहा गया कि घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी, अवैध भंडारण और अनधिकृत बिक्री पर पूरी सख्ती से रोक लगाई जाए।

समीक्षा बैठक में प्रमंडलीय आयुक्त और उपमहानिरीक्षक के साथ पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक अनिल कुमार तथा खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के विशेष सचिव उपेंद्र कुमार भी उपस्थित रहे। इसके अलावा विभिन्न पेट्रोलियम कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भी बैठक में भाग लिया।


Key Highlights:

  • बिहार सरकार ने घरेलू LPG गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए जिलों को निर्देश दिए

  • विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह ने डीएम और एसपी के साथ समीक्षा बैठक की

  • गैस एजेंसियों, गोदामों और वितरण व्यवस्था की नियमित जांच के निर्देश

  • सोशल मीडिया पर निगरानी और अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई के आदेश

  • पेट्रोलियम कंपनियों ने कहा राज्य में LPG, पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति सामान्य


 LPG Gas Black Marketing: गैस एजेंसियों और गोदामों की जांच के निर्देश

अपर मुख्य सचिव गृह अरविंद कुमार चौधरी ने सभी जिलों में विशेष निगरानी अभियान चलाने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि गैस एजेंसियों, गोदामों और वितरण प्रणाली की नियमित जांच सुनिश्चित की जाए। यदि कहीं भी कालाबाजारी या अनियमितता की शिकायत मिलती है तो संबंधित व्यक्तियों और एजेंसियों के खिलाफ तत्काल विधि सम्मत कार्रवाई की जाए।

उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि घरेलू गैस सिलेंडरों का किसी भी प्रकार से व्यावसायिक उपयोग न होने दिया जाए। जिला प्रशासन को इस पर विशेष निगरानी रखने के लिए कहा गया है।

 LPG Gas Black Marketing: सोशल मीडिया पर निगरानी और अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई

पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों को सोशल मीडिया पर सतत निगरानी रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडर को लेकर अफवाह फैलाने वालों और कालाबाजारी में शामिल लोगों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाए।

समीक्षा बैठक में यह भी निर्देश दिया गया कि सभी जिलों में आम लोगों की शिकायतों के समाधान के लिए कंट्रोल रूम स्थापित किए जाएं। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन को आपसी समन्वय के साथ स्थिति पर लगातार निगरानी बनाए रखने को कहा गया है, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

 LPG Gas Black Marketing: गैस, पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति सामान्य

इंडियन ऑयल के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर और बिहार झारखंड के राज्य प्रमुख अनूप कुमार समान्तराय ने बैठक में बताया कि राज्य में घरेलू गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता है और आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह सामान्य है। उन्होंने उपभोक्ताओं से घबराने या अनावश्यक भंडारण न करने की अपील की।

उन्होंने यह भी जानकारी दी कि इंडियन ऑयल में तकनीकी कारणों से फिलहाल ओटीपी व्यवस्था को अस्थायी रूप से स्थगित किया गया है। वहीं पेट्रोलियम कंपनियों के प्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया कि राज्य में पेट्रोल, डीजल और पीएनजी गैस की आपूर्ति में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है।

विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह ने कहा कि राज्य सरकार आम उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह सतर्क है और आवश्यकता पड़ने पर सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि लोगों को समय पर गैस और ईंधन की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।

National Teacher Award 2026: धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय...

National Teacher Award 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...

Ranchi PC PNDT Ultrasound Centres: रांची में अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर बढ़ेगी...

Ranchi PC PNDT Ultrasound Centres: झारखंड की राजधानी रांची में जिला सलाहकार समिति (PC & PNDT) की बैठक शनिवार को आयोजित की गई। बैठक...

Koderma Court Chief Justice Visit: कोडरमा पहुंचे झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य...

Koderma Court Chief Justice Visit: झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनक शनिवार को कोडरमा व्यवहार न्यायालय पहुंचे। यहां उन्होंने न्यायालय परिसर...