एलपीजी सिलेंडर 50 रु. महंगा, रांची में अब 910.50 रु. में मिलेगा; उज्जवला लाभार्थियों पर भी असर

रांची: एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपए की बढ़ोतरी की है। पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप पुरी ने बताया कि यह नई दरें मंगलवार से लागू होंगी। रांची में 14.2 किलो का घरेलू गैस सिलेंडर अब 910.50 रुपये में मिलेगा, जबकि पहले इसकी कीमत 860.50 रुपये थी।

यह बढ़ोतरी प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के लाभार्थियों पर भी लागू होगी। अब उन्हें 523.50 रुपये की जगह 573.50 रुपये चुकाने होंगे। मंत्री पुरी ने कहा कि गैस की बिक्री लागत से कम कीमत पर करने के चलते सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों को वित्त वर्ष 2024-25 में 41,338 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह मूल्य वृद्धि की गई है। कीमतों की हर महीने समीक्षा की जाएगी और लागत में कमी होने पर उपभोक्ताओं को इसका लाभ दिया जाएगा।

रांची में अब 5 किलो का गैस सिलेंडर 339.50 रुपये में मिलेगा, जो पहले 321.50 रुपये में उपलब्ध था। वहीं 10 किलो का कंपोजिट सिलेंडर अब 623 रुपये में मिलेगा।

पेट्रोल-डीजल पर भी सरकार का फैसला:
सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क दो रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिया है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट की वजह से खुदरा उपभोक्ताओं पर इसका सीधा असर नहीं होगा। अब पेट्रोल पर केंद्रीय टैक्स 21.9 रुपये और डीजल पर 17.8 रुपये प्रति लीटर हो गया है। उत्पाद शुल्क बढ़ने से सरकार को सालाना लगभग 32,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व मिलेगा।

गौरतलब है कि मार्च 2023 में एलपीजी की कीमतों में 50 रुपये की वृद्धि की गई थी, जिसके बाद दो बार में कुल 300 रुपये की राहत दी गई — अगस्त 2023 में 200 रुपये और मार्च 2024 में महिला दिवस के मौके पर 100 रुपये की।

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...