Digital Arrest Cyber Fraud: गढ़वा के रिटायर्ड डॉक्टर से 38.62 लाख की ठगी, CID ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

 डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर गढ़वा के रिटायर्ड डॉक्टर से 38.62 लाख की साइबर ठगी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को झारखंड CID ने गिरफ्तार किया।


Digital Arrest Cyber Fraud रांची: डिजिटल अरेस्ट का भय दिखाकर गढ़वा के एक सेवानिवृत्त सरकारी चिकित्सक से 38 लाख 62 हजार 982 रुपये की साइबर ठगी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को झारखंड सीआईडी के साइबर अपराध थाना रांची की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों को पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला और जमशेदपुर के कदमा इलाके से पकड़ा गया।

गिरफ्तार आरोपियों में घाटशिला निवासी रोहित कुमार जैन, कदमा निवासी संजीव कुमार मिश्रा और लोकेश महतो शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से कांड से जुड़े मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल साक्ष्य भी बरामद किए हैं। शुक्रवार को तीनों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में रांची के होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा भेज दिया गया।

Digital Arrest Cyber Fraud: केंद्रीय एजेंसी का अधिकारी बनकर दी थी धमकी

मामले में पीड़ित सेवानिवृत्त चिकित्सक ने 27 फरवरी को सीआईडी के साइबर अपराध थाना रांची में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। शिकायत में उन्होंने बताया कि साइबर अपराधियों ने खुद को केंद्रीय प्रवर्तन एजेंसियों का अधिकारी बताते हुए उन्हें कानूनी कार्रवाई में फंसाने की धमकी दी।

अपराधियों ने डर और दबाव बनाकर उनसे अलग अलग बैंक खातों में कुल 38 लाख 62 हजार 982 रुपये ट्रांसफर करवा लिए। पीड़ित को बताया गया था कि उनके खिलाफ गंभीर मामला दर्ज होने वाला है और जांच के नाम पर उन्हें डिजिटल अरेस्ट किया जा सकता है।


Key Highlights

  1. डिजिटल अरेस्ट का डर दिखाकर गढ़वा के रिटायर्ड डॉक्टर से 38.62 लाख की ठगी

  2. झारखंड CID ने घाटशिला और जमशेदपुर से तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया

  3. आरोपियों के पास से मोबाइल फोन और डिजिटल साक्ष्य बरामद

  4. तकनीकी विश्लेषण से मोबाइल नंबर और बैंक खातों के जरिए मिली कड़ी

  5. CID ने लोगों से 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत करने की अपील की


Digital Arrest Cyber Fraud: मोबाइल और बैंक खातों के विश्लेषण से खुला मामला

मामले की जांच के दौरान सीआईडी साइबर थाना पुलिस ने संदिग्ध मोबाइल नंबरों और बैंक खातों का तकनीकी विश्लेषण किया। इसी आधार पर आरोपियों की पहचान हुई और पुलिस ने छापेमारी कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य सहयोगियों, हैंडलरों और बैंक म्यूल खातों की पहचान करने में जुटी है, जिनके माध्यम से ठगी की राशि विभिन्न खातों में भेजी गई थी।

Digital Arrest Cyber Fraud: लोगों से सतर्क रहने की अपील

सीआईडी ने आम लोगों से अपील की है कि कोई भी सरकारी एजेंसी फोन या वीडियो कॉल के माध्यम से पैसे की मांग नहीं करती और न ही किसी व्यक्ति को डिजिटल अरेस्ट करती है। यदि इस तरह का कॉल आए तो घबराएं नहीं और तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर सूचना दें या राष्ट्रीय साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।


NPU VC Dinesh Kumar Singh: NPU कुलपति पर क्यों लगी अधिकारों...

NPU VC Dinesh Kumar Singh: राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (NPU) के कुलपति डॉ. दिनेश कुमार सिंह के वित्तीय और...

Dhanbad Marriage Fraud Case: शादी के नाम पर ठगी का खेल!...

Dhanbad Marriage Fraud Case: धनबाद पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी और मारपीट करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया...

Hemant Soren:बड़गाईं जमीन मामले में Hemant Soren की याचिका पर सुनवाई,...

बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट ने ईडी से 16 सितंबर...