Ranchi Violence Case Verdict: 10 जून 2022 मेन रोड हिंसा मामले में 9 आरोपी बरी, कोर्ट ने सुनाया फैसला

 रांची के मेन रोड पर 10 जून 2022 को हुई हिंसा मामले में अदालत ने नौ आरोपियों को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया। यह मामला डेली मार्केट थाना कांड संख्या 16 22 से जुड़ा है।


Ranchi Violence Case Verdict रांची: रांची के मेन रोड पर 10 जून 2022 को हुई हिंसा के मामले में अदालत ने नौ आरोपियों को बरी कर दिया है। न्यायिक दंडाधिकारी मान्या टंडन की अदालत ने सुनवाई के बाद साक्ष्यों के अभाव में इन सभी आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया।

बरी किए गए आरोपियों में नवाब चिश्ती, शाहबाज, रमजान, अमजद खान, मो माज, शकील, इरफान, मो अमन मंसूरी और एक अन्य शामिल हैं। इनमें से कुछ आरोपी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अदालत में पेश हुए थे। यह मामला डेली मार्केट थाना कांड संख्या 16 22 से जुड़ा हुआ है।

Ranchi Violence Case Verdict:22 लोगों को बनाया गया था आरोपी

इस मामले में पुलिस ने कुल 22 लोगों को आरोपी बनाया था। अदालत में मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन और बचाव पक्ष की ओर से कई तर्क प्रस्तुत किए गए।

बचाव पक्ष की ओर से वरीय अधिवक्ता एसके उपाध्याय, अधिवक्ता प्रियंका, लक्ष्य कुमार, संजय कुमार और अनन्या शांभवी सहित अन्य वकीलों ने केस की पैरवी की।


Key Highlights

  1. रांची मेन रोड हिंसा मामले में नौ आरोपियों को अदालत ने बरी किया

  2. मामला डेली मार्केट थाना कांड संख्या 16 22 से जुड़ा है

  3. इस केस में कुल 22 लोगों को आरोपी बनाया गया था

  4. कुछ आरोपी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए अदालत में पेश हुए

  5. 10 जून 2022 को जुलूस के दौरान हुई थी हिंसा और पुलिस पर हमला


Ranchi Violence Case Verdict:10 जून 2022 को हुई थी हिंसक घटना

जानकारी के अनुसार 10 जून 2022 को एकरा मस्जिद की ओर से एक समुदाय विशेष के हजारों लोग जुलूस के रूप में अलबर्ट एक्का चौक की ओर बढ़ रहे थे। बताया जाता है कि जुलूस की अनुमति नहीं ली गई थी और धार्मिक नारे लगाए जा रहे थे।

दंडाधिकारी ने जुलूस को रोकने का प्रयास किया, लेकिन भीड़ आगे बढ़ती गई और डेली मार्केट थाना के पास स्थिति तनावपूर्ण हो गई। इस दौरान हंगामा और हिंसा की घटना सामने आई।

Ranchi Violence Case Verdict:पुलिस पर हमला और चली थीं गोलियां

घटना के दौरान पुलिस पर हमला किए जाने की भी बात सामने आई थी। हालात बिगड़ने पर दोनों ओर से कई राउंड गोलियां चली थीं, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।

इस संबंध में डेली मार्केट थाना में तत्कालीन दारोगा सुमित कुमार भगत के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। अदालत में सुनवाई के बाद अब नौ आरोपियों को बरी कर दिया गया है।


Saffrn

Trending News

मुख्यमंत्री ने की महावीर मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर राज्य की...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महावीर मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। महावीर मंदिर में...

पटना मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्य में तेजी लाएं और...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौघरी की अध्यक्षता में आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित 'संवाद' में पटना मेट्रो, ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप योजना और जेपी गंगा पथ...

सचिव डॉ. चंद्रशेखर ने कहा- जरूरतमंदों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना...

पटना : समाज कल्याण विभाग के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि समाज के वंचित, कमजोर एवं...

बिना फीस UPSC-BPSC की तैयारी, क्या है इस सरकारी पहल का...

पटना : राज्य सरकार अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता दिलाने के लिए प्राक् परीक्षा प्रशिक्षण...

लघु उद्यमी योजना से आत्मनिर्भरता तक की कहानी, जानिए कैसे

पटना : बिहार सरकार की लघु उद्यमी योजना राज्य के महिलाओं व पुरुषों के लिए आत्मनिर्भरता का प्रतीक माना जा रहा है। उद्योग विभाग...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img