झारखंड के छात्रों के लिए IAS की तैयारी करना हुआ आसान, अब राज्य सरकार देगी ये सुविधाएं,जानें डिटेल्स

Jharkhand: झारखंड में IAS बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर सामने आई है। आर्थिक तंगी के कारण जो भी अभ्यर्थी सिविल सर्विसेज की तैयारी नहीं कर पा रहे हैं खासकर दिल्ली जाने का सपना अब उनका झारखंड सरकार पूरा करने वाली है। बता दें झारखंड सरकार राज्य के युवाओं को IAS की तैयारी के लिए दिल्ली भेजेगी और साथ में उनके रहने के लिए फ्लैट की व्यवस्था भी सरकार के तरफ से की जाएगी।

चमरा लिंडा ने कही ये बात

गौरतलब है कि झारखंड विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के दौरान कल्याण मंत्री चमरा लिंडा ने ये बाते कही है। उन्होंने बताया कि सरकार दिल्ली में फ्लैट लेकर झारखंडी युवाओं को IAS के लिए कोचिंग देगी।

3568.19 करोड़ की अनुदान मांग को स्वीकृति दी गई

बता दें झारखंड विधानसभा में शुक्रवार को अनुसूचित जाति, अनुसुचित जनजाति अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग के साथ महिला बाल विकास विभाग के 3568.19 करोड़ की अनुदान मांग को स्वीकृति दी गई। वहीं राज्य के एससी छात्रों के लिए कमड़े में पांच तल्ला कोचिंग संस्थान बन रहा है। वहीं ओबीसी के लिए शहीद निर्मल महतो के नाम पर नगड़ा टोली में जेईई और नीट तैयारी के लिए कोचिंग करायी जाएगी।

तीन तल्ले का वृहद धुमकुड़िया बनाया जाएगा

सरकार के तरफ से ये भी बताया गया कि हर जिले में तीन तल्ले का वृहद धुमकुड़िया बनाएंगे, पहले तल्ले में कल्चरल सेंटर, बीच में कोचिंग और तीसरे तल्ले में लाइब्रेरी होगी। उन्होंने साथ ही बताया कि हर प्रमंडल में आदिवासी कल्याण विभाग अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ अस्पताल का संचालन करेगा, जिसमें एमआरआई सहित अन्य सुविधाएं होगी।

 

 

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती पर वेदांता की अनूठी...

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर वेदांता आयरन एंड स्टील/ईएसएल स्टील लिमिटेड...

Jeevika के 20 साल पूरे, JDU कार्यालय में ‘नीतीश संवाद’, नीतीश...

पटना में जीविका के 20 साल पूरे होने पर JDU के ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। नीतीश कुमार ने दीप प्रज्वलित किया, नेताओं...

Vaishali Saran Flood Relief: वैशाली प्रशासन ने बढ़ाया मदद का हाथ,...

Vaishali Saran Flood Relief, हाजीपुर: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए वैशाली जिला प्रशासन ने अंतर-जिला सहयोग की पहल की...