Baidyanath Temple Online Fraud: बाबा वैद्यनाथ मंदिर में पूजा बुकिंग के नाम पर ठगी, संदिग्ध वेबसाइट से खुला मामला

 देवघर के बाबा वैद्यनाथ मंदिर में ऑनलाइन पूजा बुकिंग के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। महाराष्ट्र से आए दंपती की पर्ची से फर्जी वेबसाइट का खुलासा हुआ।


Baidyanath Temple Online Fraud देवघर: बाबा वैद्यनाथ मंदिर में ऑनलाइन पूजा बुकिंग के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। महाराष्ट्र से आए एक दंपती की ऑनलाइन बुकिंग पर्ची से इस फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ। मंदिर प्रशासन के अनुसार बुकिंग एक संदिग्ध वेबसाइट के जरिए की गई थी, जबकि बाबा मंदिर में फिलहाल ऑनलाइन पूजा बुकिंग की कोई आधिकारिक व्यवस्था नहीं है।

शुक्रवार को महाराष्ट्र से आए दंपती नंदा और नीतू बाबा मंदिर के कंट्रोल रूम पहुंचे। उन्होंने बताया कि उन्होंने बाबा वैद्यनाथ मंदिर में पूजा के लिए ऑनलाइन बुकिंग कराई है और इसकी पर्ची भी अधिकारियों को दिखाई।


Key Highlights

  1. बाबा वैद्यनाथ मंदिर में ऑनलाइन पूजा बुकिंग के नाम पर ठगी का मामला सामने आया

  2. महाराष्ट्र से आए दंपती की पर्ची से फर्जीवाड़े का खुलासा

  3. दंपती ने 1302 रुपये ऑनलाइन भुगतान किया था

  4. बुकिंग “डू-रिचुअल्स डॉट कॉम” नामक संदिग्ध वेबसाइट से की गई

  5. मंदिर प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है


Baidyanath Temple Online Fraud: फर्जी वेबसाइट से हुई थी बुकिंग

दंपती द्वारा दिखायी गई पर्ची में 1302 रुपये ऑनलाइन भुगतान का उल्लेख था। प्राथमिक जांच में पता चला कि यह बुकिंग “डू-रिचुअल्स डॉट कॉम” नामक वेबसाइट के माध्यम से की गई थी।

मंदिर प्रशासन के अनुसार यह वेबसाइट देश के विभिन्न ज्योतिर्लिंग मंदिरों में पूजा कराने के नाम पर अलग-अलग शुल्क निर्धारित कर लोगों से पैसे वसूल रही है। जबकि देवघर स्थित बाबा वैद्यनाथ मंदिर में इस तरह की कोई आधिकारिक ऑनलाइन बुकिंग सुविधा उपलब्ध नहीं है।

Baidyanath Temple Online Fraud: मंदिर प्रशासन ने शुरू की जांच

मामले की जानकारी मंदिर के सहायक प्रभारी संतोष कुमार को दी गई है। इसके बाद मंदिर प्रशासन ने संदिग्ध वेबसाइट की जांच कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं।

हालांकि महाराष्ट्र से आए दंपती ने इस मामले में कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई और उन्होंने मंदिर में पहुंचकर बाबा वैद्यनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना की।

Baidyanath Temple Online Fraud: एसडीएम ने दिए जांच के आदेश

मामले को गंभीर मानते हुए देवघर के एसडीएम सह बाबा मंदिर प्रभारी रवि कुमार ने जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद मामले में विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

प्रश्नपत्र पानी में मिलने की खबर फर्जी, विभाग ने जारी किया...

बक्सर/पटना : विभिन्न समाचार चैनलों, न्यूज पोर्टलों और सोशल मीडिया पर प्रसारित बिहार के बक्सर जिले में शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही से जुड़ी खबरों...

Dhanbad Toto Drivers Protest: क्या रेलवे पार्किंग में चल रहा था...

Dhanbad Toto Drivers Protest: झारखंड ई-रिक्शा (टोटो) यूनियन के बैनर तले ड्राइवरों ने धनबाद रेलवे स्टेशन परिसर में कथित अवैध वसूली और टोटो ड्राइवरों...

Jamshedpur Brain Malaria: पोटका में ब्रेन मलेरिया का बढ़ता खतरा, 4...

Jamshedpur Brain Malaria: पूर्वी सिंहभूम जिले में ब्रेन मलेरिया के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। पोटाका सहित...