गन्ना उद्योग विभाग की नई पहल, निवेशकों और किसानों के लिए सुनहरा अवसर,ऑनलाइन आवेदन की बढ़ी अंतिम तिथि

गन्ना उद्योग विभाग की नई पहल, निवेशकों और किसानों के लिए सुनहरा अवसर,ऑनलाइन आवेदन की बढ़ी अंतिम तिथि

पटना, 29 नवंबर: बिहार सरकार के गन्ना उद्योग विभाग ने राज्य में गुड़ उत्पादन इकाइयों की स्थापना हेतु लिए जाने वाले ऑनलाइन आवेदनों की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। इच्छुक किसान और निवेशक अब 25 दिसंबर तक आवेदन कर सकेंगे। पहले यह तिथि 25 नवंबर निर्धारित थी।

गुड़ उत्पादन को इच्छुक निवेशकों के लिये सुनहरा अवसर

राज्य सरकार गन्ना खेती और चीनी उद्योग को मजबूती देने के लिए कई योजनाएं चला रही है। इसी क्रम में बिहार राज्य गुड़ उद्योग प्रोत्साहन कार्यक्रम के अंतर्गत नई गुड़ उत्पादन इकाइयां लगाने पर किसानों और निवेशकों को 6 लाख से 1 करोड़ रुपये तक का अनुदान प्रदान किया जाता है। विभाग द्वारा यह मौका कार्यक्रम के सप्तम चरण के तहत दिया जा रहा है।

पेराई क्षमता के आधार पर एक करोड़ तक मिलेगा अनुदान

गन्ना उद्योग विभाग के अनुसार, गुड़ उत्पादन इकाइयों को पूंजीगत लागत का 50% तक अनुदान देने का प्रावधान है। इच्छुक आवेदक विभाग की वेबसाइट (ccs.bihar.gov.in) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। विभाग के द्वारा प्रति दिन पेराई क्षमता के आधार पर अनुदान की घोषणा की है। प्रतिदिन 5 से 20 टन तक पेराई करने पर अधिकतम 6 लाख रुपये, 21 से 40 टन प्रतिदिन क्षमता पर अधिकतम 15 लाख रुपये,41 से 60 टन प्रतिदिन क्षमता पर अधिकतम 45 लाख रुपये और 60 टन से अधिक तक प्रतिदिन परेाई करने पर अधिकतम 1 करोड़ रुपये तक अनुदान की घोषणा की है।

ग्रामीण क्षेत्र के किसानों और उद्यमियों को होगा फायदा, जिला ईख अधिकारी से मिलेगी जानकारी

जानकारी के मुताबिक, आवेदन लेने की प्रक्रिया अभी सप्तम चरण में चल रही है। किसान अपने जिले के ईख अधिकारी या सहायक निदेशक से संपर्क कर सकते हैं। यह योजना किसानों की आय बढ़ाने, ग्रामीण उद्योगों को मजबूती देने और राज्य में गन्ना-आधारित इकाइयों के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। सरकार का यह कदम रोजगार, आर्थिक विकास और ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यमिता को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा प्रयास माना जा रहा है।

ये भी पढ़े :  हसनपुर चीनी मिल में पेराई सत्र का विधिवत शुभारंभ, गन्ना उद्योग मंत्री संजय कुमार ने पूजा अर्चना के बाद किया विधिवत शुभारंभ

प्रश्नपत्र पानी में मिलने की खबर फर्जी, विभाग ने जारी किया...

बक्सर/पटना : विभिन्न समाचार चैनलों, न्यूज पोर्टलों और सोशल मीडिया पर प्रसारित बिहार के बक्सर जिले में शिक्षा व्यवस्था में लापरवाही से जुड़ी खबरों...

Dhanbad Toto Drivers Protest: क्या रेलवे पार्किंग में चल रहा था...

Dhanbad Toto Drivers Protest: झारखंड ई-रिक्शा (टोटो) यूनियन के बैनर तले ड्राइवरों ने धनबाद रेलवे स्टेशन परिसर में कथित अवैध वसूली और टोटो ड्राइवरों...

Jamshedpur Brain Malaria: पोटका में ब्रेन मलेरिया का बढ़ता खतरा, 4...

Jamshedpur Brain Malaria: पूर्वी सिंहभूम जिले में ब्रेन मलेरिया के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने बड़ा कदम उठाया है। पोटाका सहित...