Dhullu Mahto पर लगा 200 एकड़ जमीन की अवैध घेराबंदी करने का आरोप, सांसद ने आरोप से किया साफ इनकार

Jharkhand: एक बार फिर धनबाद सांसद Dhullu Mahto पर जमीन हड़पने का आरोप लग रहा है। बाघमारा अंचल अंतर्गत दरीदा मौजा के रैयती ने  200 एकड़ जमीन का जबरन में घेराबंदी करने का आरोप लगाया है। स्थानीय रैयतों ने मामले को लेकर प्रेसवार्ता कर जानकारी दिया है। रैयतों कि माने तो बाघमारा के पूर्व विधायक और वर्तमान धनबाद सांसद Dhullu Mahto द्वारा जबरन रैयती जमीन को घेराबंदी कर दिया गया है।साथ ही सरकारी रास्ता को भी बड़ा सा दरवाजा लगाकर बंद कर दिया गया है। जिससे उनको अपने रैयती जमीन में जाने और आने नहीं दिया जा रहा है।

रैयती जमीन को पाने के लिए आंदोलन करना पड़ रहा है

जिसको लेकर स्थानीय रैयतों को अपने रैयती जमीन को पाने के लिए आंदोलन करना पड़ रहा है। स्थानीय रैयतों ने बताया कि बाघमारा अंचल के दरीदा मौजा में आम रास्ता, रैयती जमीन, और सर्वसाधारण जमीन को अतिक्रमण कर लिया गया है, जिसकी लड़ाई वर्षो से चली आ रही है। लेकिन प्रशासन और झारखंड सरकार इसपर कोई ध्यान नहीं दे रही है। हम रैयत किसानों कि स्थिति खराब होते जा रहा है। खेती भी नहीं कर पा रहे है हमारे बाल बच्चों कि स्थिति अब भूखो मरने पर आन पड़ी है। इसलिए इस घेराबंदी को हटाने और घेराबंदी के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई जल्द से जल्द किया जाय।

वही सांसद Dhullu Mahto ने इस आरोप से साफ इनकार किया है

वही सांसद Dhullu Mahto ने इस आरोप से साफ इनकार किया है उन्होंने कहा कि आरोप बेबुनियाद है, आप इसमें किसी भी एजेंसी से जांच करवा सकते है।

Bihar Museum Ranking 2026: दुनिया के टॉप-10 संग्रहालयों में बिहार म्यूजियम,...

 Bihar Museum Ranking 2026, पटना: बिहार की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। पटना स्थित बिहार म्यूजियम को वर्ष...

Bihar Urban Development: सभी शहरों में Signature सड़क बनाने की तैयारी,...

 बिहार के सभी शहरों में सिग्नेचर सड़क बनाने की दिशा में प्रयास तेज होंगे। मंत्री नीतीश मिश्रा ने शहरी विकास, गुणवत्तापूर्ण निर्माण और आधुनिक...

Karwa Chauth 2026: रांची में आज बादलों के बीच मनेगा करवा...

 रांची में Karwa Chauth पर चक्रवात अर्नब के प्रभाव से आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। पंचांग के अनुसार शाम 7:54 बजे...