औद्योगिकीकरण के नए दौर में बिहार, बेंगलुरु में निवेशकों को दिया आमंत्रण

पटना : बिहार सरकार के उद्योग विभाग द्वारा बेंगलुरु में ‘इंडस्ट्री स्टेकहोल्डर्स मीट 2026 बेंगलुरु’ रोडशो का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उद्योग जगत के प्रतिनिधियों, निवेशकों और विभिन्न क्षेत्रों के हितधारकों ने भाग लिया। इसका उद्देश्य बिहार में उपलब्ध निवेश अवसरों से उद्योग जगत को अवगत कराना व राज्य के साथ औद्योगिक साझेदारी को और मजबूत बनाना था। इस अवसर पर उद्योग विभाग के सचिव सह बियाडा व आईडा के प्रबंध निदेशक कुंदन कुमार ने बिहार में उपलब्ध निवेश अवसरों पर विस्तृत प्रस्तुति दी। उन्होंने राज्य में लागू नीतिगत सुधारों, विकसित हो रही अवसंरचना और निरंतर विस्तार कर रहे औद्योगिक पारिस्थितिकी तंत्र पर प्रकाश डाला। इस मौके पर बियाडा व आईडा के प्रबंध निदेशक कुंदन कुमार ने कहा कि बिहार आज औद्योगिक विकास के एक नए चरण में प्रवेश कर रहा है।

सरकार प्रगतिशील नीतियों, बेहतर अवसंरचना व उद्योग अनुकूल वातावरण के माध्यम से निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार कार्य कर रही है

राज्य सरकार प्रगतिशील नीतियों, बेहतर अवसंरचना और उद्योग अनुकूल वातावरण के माध्यम से निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए लगातार कार्य कर रही है। बिहार इंडस्ट्रियल इन्वेस्टमेंट प्रमोशन पैकेज 2025, बिहार सेमीकंडक्टर नीति 2026, बिहार जीसीसी नीति तथा बिहार आईटी नीति जैसी पहलें राज्य में विनिर्माण, प्रौद्योगिकी सेवाओं, इलेक्ट्रॉनिक्स और लॉजिस्टिक्स सहित विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक अवसर प्रदान कर रही हैं। मैं उद्योग जगत के प्रतिनिधियों और निवेशकों से आग्रह करता हूं कि वे बिहार में निवेश कर राज्य के औद्योगिक विकास की इस नई यात्रा का हिस्सा बनें।

Industrialization 1 22Scope News

बिहार से संचालित कंपनी सुपरसेवा को अमेरिकन कंपनी से मिला महत्वपूर्ण ऑर्डर

इसके बाद सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह ने बिहार जीसीसी नीति 2026 और बिहार आईटी नीति 2024 की प्रमुख विशेषताओं पर प्रस्तुति दी। उन्होंने बताया कि इन नीतियों के माध्यम से राज्य में प्रौद्योगिकी सेवाओं, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर और डिजिटल नवाचार को बढ़ावा देने की रणनीति पर काम किया जा रहा है।

उद्योगों और प्रौद्योगिकी सेवाओं के लिए अनुकूल वातावरण बनाने की दिशा में बिहार सरकार की सक्रिय और सकारात्मक पहल की सराहना की – डायरेक्टर कुमुद शर्मा

सुपरसेवा की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर कुमुद शर्मा ने कहा कि उद्योगों और प्रौद्योगिकी सेवाओं के लिए अनुकूल वातावरण बनाने की दिशा में बिहार सरकार की सक्रिय और सकारात्मक पहल की सराहना की। अपने अनुभव साझा करते हुए उन्होंने बताया कि सुपरसेवा को हाल ही में अमेरिका की एक प्रमुख बहुराष्ट्रीय कंपनी से एक महत्वपूर्ण ऑर्डर प्राप्त हुआ है, और इस परियोजना से जुड़े कार्यबल का लगभग 70 प्रतिशत हिस्सा बिहार से संचालित हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह राज्य में उपलब्ध कुशल मानव संसाधन और प्रौद्योगिकी आधारित सेवा क्षेत्र के लिए बिहार की बढ़ती संभावनाओं को दर्शाता है। कार्यक्रम का समापन आईडीए के निदेशक विजय कुमार उपाध्याय द्वारा दिए गए धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Industrialization 2 22Scope News

कार्यक्रम में बिहार सरकार के प्रतिनिधिमंडल ने बेंगलुरु की कंपनी का किया दौरा

कार्यक्रम से पहले उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार के नेतृत्व में बिहार सरकार के एक प्रतिनिधिमंडल ने बेंगलुरु स्थित इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी इंडस्ट्रियल टाउनशिप अथॉरिटी (ELCITA) का दौरा किया। इस दौरान स्मार्ट औद्योगिक टाउनशिप के विकास और सतत अवसंरचना प्रबंधन से जुड़े सर्वोत्तम मॉडलों का अध्ययन किया गया। इस प्रतिनिधिमंडल में उद्योग विभाग के सचिव कुंदन कुमार, सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के सचिव अभय कुमार सिंह और उद्योग विभाग के निदेशक मुकुल कुमार गुप्ता शामिल थे।

प्रतिनिधिमंडल ने स्मार्ट सिटी प्रबंधन प्रणाली, सुरक्षा अवसंरचना, सस्टेनेबिलिटी पहलों व स्कूल उत्थान कार्यक्रमों से संबंधित प्रस्तुतियों और डेमो का भी अवलोकन किया

प्रतिनिधिमंडल ने स्मार्ट सिटी प्रबंधन प्रणाली, सुरक्षा अवसंरचना, सस्टेनेबिलिटी पहलों और स्कूल उत्थान कार्यक्रमों से संबंधित प्रस्तुतियों और डेमो का भी अवलोकन किया। इसके बाद टीम ने सस्टेनेबिलिटी पार्क-1 का दौरा किया, जहाँ ठोस अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली और सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट (STP) के संचालन को देखा। बैठक के दौरान बिहार में इसी प्रकार के आधुनिक औद्योगिक टाउनशिप विकसित करने की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई।

Industrialization 22Scope News

कुंदन कुमार ने कहा कि बिहार औद्योगिकीकरण के नए चरण में कर रहा प्रवेश

इस अवसर पर कुंदन कुमार ने कहा कि बिहार औद्योगिकीकरण के एक नए चरण में प्रवेश कर रहा है और राज्य सरकार भविष्य की औद्योगिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए आधुनिक, सुव्यवस्थित और एकीकृत औद्योगिक टाउनशिप विकसित करने की दिशा में कार्य कर रही है। बैठक में यह भी विचार किया गया कि भविष्य में ईएलसीआईटीए के साथ एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर विचार किया जा सकता है, जिससे इसे बिहार में औद्योगिक टाउनशिप विकास के लिए ज्ञान साझेदार के रूप में जोड़ा जा सके।इसके बाद प्रतिनिधिमंडल ने जिगानी इंडस्ट्रियल एरिया स्थित वेलांकनी की विनिर्माण इकाई का दौरा किया।

यह भी पढ़े : गन्ना उद्योग विभाग : 2100 करोड़ की गन्ना खरीद, किसानों को मिला 91 फीसदी पैसा

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...