कुछ घंटे बाद एक दूजे के हो जाएंगे आलिया और रणबीर, पहुंचने लगे मेहमान

मुंबई : कुछ घंटे बाद एक दूजे के हो जाएंगे आलिया और रणबीर, पहुंचने लगे मेहमान- आखिरकार

वो दिन आ ही गया जब आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के फैंस उन्हें शादी के बंधन में बंधते देखेंगे.

रणबीर और आलिया लंबे समय से एक दूसरे को डेट कर रहे थे.

ऐसे में फैंस को इंतजार था कि कपल शादी कब करेगा.

आखिरकार वो समय आ ही गया जब दोनों सात फेरे लेंगे और हमेशा के लिए एक दूजे के हो जाएंगे.

दोनों की शादी की हर अपडेट्स पर फैंस की तीखी नज़र है

और इंतजार है कपल की वेडिंग फोटोज़ का.

शादी को लेकर भी लंबे समय से बज बना हुआ था.

वहीं तारीखों को लेकर भी कई अटकलें लगाई जा रही थीं.

कभी कहा जा रहा था कि दोनों की शादी 15 अप्रैल को है तो कभी 17 या 20 अप्रैल की डेट सामने आ रही थी. लेकिन कल यानी 13 अप्रैल को सामने आई तस्वीरों से ये साफ हो गया कि रणबीर और आलिया आज यानी 14 अप्रैल को शादी कर रहे हैं.

वेडिंग वेन्यू पर पहुंचीं नीतू कपूर और रिद्धिमा

कुछ ही घंटों बाद रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक दूसरे के हो जाएंगे. नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर वेडिंग वेन्यू पर पहुंच गए हैं.

कृष्णा राज बंगले से शुरू होगी बारात

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर और आलिया की बारात कृष्णा राज बंगले से शुरू होगी जो रणबीर और आलिया का नया घर है. बारात में कपूर परिवार शामिल होगा और पूरा कपूर परिवार नाचते गाते वास्तु तक आएगा जहां आलिया और रणबीर सात फेरे लेंगे.

हल्दी-मेहंदी की रस्म में शामिल हुए करीबी

बुधवार 13 अप्रैल को रणबीर कपूर के ‘वास्तु’ अपार्टमेंट में रणबीर और आलिया की मेहंदी और हल्दी की रस्म अदा की गई जहां कुछ करीबी सेलेब्स ने ही शिरकत की. दूल्हे की मां नीतू कपूर, बहन रिद्धिमा कपूर, दुल्हन की मां सोनी राज़दान, पापा महेश भट्ट और बहन पूजा भट्ट् के अलावा करण जौहर, करिश्मा कपूर, करीना कपूर, रीमा जैन, आदर जैन ने आलिया-रणबीर की शादी की रस्मों में शिरकत की.

इस महीने हो सकती है अलिया रणबीर की सगाई, शादी से पहले Ranbir Kapoor करेंगे बैचलर पार्टी

Anand Mahindra Bihar Visit: सम्राट चौधरी के निमंत्रण पर आनंद महिंद्रा...

 आनंद महिंद्रा ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संदेश का जवाब देते हुए बिहार संग्रहालय की सराहना की और बिहार आने का निमंत्रण...

Giridih Naxal Search Operation: पारसनाथ पहाड़ी से भारी मात्रा में विस्फोटक...

गिरिडीह के पारसनाथ पहाड़ी क्षेत्र में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 494 जिलेटिन रॉड, कॉर्डेक्स वायर और डेटोनेटर समेत भारी मात्रा...

Jharkhand News: झारखंड आंदोलनकारियों और परिजनों को मिलेगी पेंशन, सरकार ने...

झारखंड सरकार ने आंदोलनकारियों और उनके परिजनों की पेंशन व अन्य सुविधाओं के लिए 7.66 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। राशि डीबीटी के जरिए...