इस महीने हो सकती है अलिया रणबीर की सगाई, शादी से पहले Ranbir Kapoor करेंगे बैचलर पार्टी

Mumbai-Ranbir Kapoor Alia Bhatt Marriage: बॉलीवुड कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की खबरें लंबे समय से चल रही हैं, लेकिन पहली बार पक्की खबर आई है. रणबीर कपूर और आलिया भट्ट आखिरकार शादी के बंधन में बंधने वाले हैं. शादी इसी महीने होने जा रही है।

हालांकि अभी तारीख सामने नहीं आई है, लेकिन कहा जा रहा है कि अप्रैल मध्य में होने वाली इस शादी में परिवार और करीबी दोस्तों को ही बुलाया गया है. इससे पहले रणबीर और आलिया के एक करीबी सूत्र ने खुलासा किया था कि शादी की तारीख तय कर ली गई है. हाल ही में, रणबीर की मां नीतू कपूर को सेलिब्रिटी डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के स्टोर पर देखा गया था और इसी तरह मनीष को उनके घर पर देखा गया था.

किस शहर में होगी रणबीर-आलिया की शादी?

रिपोर्ट्स के अनुसार, विवाह स्थल मुंबई में चेंबूर में आरके हाउस में हो सकता है। हालांकि इससे पहले अटकलें लगाई गई थीं कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट उदयपुर, राजस्थान में शादी करेंगे. अब सूत्र अनुमान लगाते हैं कि परिवार मुंबई में शादी रखना चाहता है.

आलिया भट्ट को हाल ही में आरआरआर में जूनियर एनटीआर और राम चरण के साथ देखा गया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े हैं. इसके बाद वह ब्रह्मास्त्र में अपने बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगी. फिल्म 9 सितंबर 2022 को रिलीज होने वाली है.

शादी से पहले Ranbir Kapoor बैचलर पार्टी करेंगे

शादी के बंधन में बंधने से पहले रणबीर अपने दोस्तों संग बैचलर पार्टी करेंगे. बॉलीवुड की क्यूट गर्ल आलिया भट्ट अपने बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर संग शादी के बंधन में बंधने वाली हैं.

रणबीर कपूर अपने दोस्तों संग बैचलर पार्टी करेंगे. मीडिया रिपोर्ट ने इस बात का दावा किया है कि रणबीर ने शादी से पहले बैचलर पार्टी प्लान की है. इसी बीच बैचलर पार्टी में शामिल होने वाले सेलेब्स की लिस्ट सामने आ गई है. रणबीर के फैंस भी ये जानना चाहते हैं कि उनकी बैचलर पार्टी में कौन कौन शामिल. रणबीर ने अर्जुन कपूर, आदित्य रॉय कपूर और अयान मुखर्जी के साथ एक पार्टी की योजना बनाई है. इस बैचलर पार्टी में बॉलीवुड के उनके करीबी दोस्त और उनके बचपन के दोस्त शामिल होंगे. ये बैचलर पार्टी किस डेट को होनी है, फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं

अभिनेत्री अमीषा पटेल की हाईकोर्ट में याचिका खारिज, बढ़ सकती हैं मुश्किलें

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...