15 साल में फिर बनेगा अखंड भारत, जो इसके रास्ते में आएंगे वो मिट जाएंगे- भागवत

मुंबई : 15 साल में फिर बनेगा अखंड भारत, जो इसके रास्ते में आएंगे वो मिट जाएंगे- भागवत- राष्ट्रीय स्वयंसेवक

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि सनातन धर्म ही हिंदू राष्ट्र है.

उन्होंने कहा कि 15 साल में भारत फिर से अखंड भारत बन जाएगा

और यह सब हम अपनी आंखों से यह देखने वाले हैं.

उन्होंने कहा कि भारत लगातार प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ता जा रहा है.

इसके रास्ते में जो कोई भी आएगा, वो मिट जाएगा.

हम अहिंसा की ही बात करेंगे, पर यह बात हाथों में डंडा लेकर कही जाएगी.

हमारे में मन में कोई द्वेष, शत्रुता भाव नहीं है,

लेकिन दुनिया शक्ति को ही मानती है तो हम क्या करें.

भागवत ने कहा कि संतों और ज्योतिष का मानना है कि

20 से 25 साल में देश फिर से अखंड भारत बनेगा.

लेकिन अगर हम सभी मिलकर इस काम को गति दें तो 10-15 साल में ही अखंड भारत बन जाएगा.

धर्म के माध्यम से उठेगा भारत

आरएसएस प्रमुख ने कहा कि जो तथाकथित लोग सनातन धर्म का विरोध करते हैं, उनका भी उसमें सहयोग है. अगर वह विरोध न करते तो हिंदू जागता ही नहीं, क्योंकि वह सोता ही रहता. उन्होंने कहा कि अगर भारत उठेगा तो धर्म के माध्यम से ही उठेगा. धर्म का प्रयोजन ही भारत का प्रयोजन है. धर्म के उत्थान से ही भारत का उत्थान होगा.

हाथों में डंडा लेकर कही जाएगी अहिंसा की बात

मोहन भागवत ने हरिद्वार में कहा, भारत लगातार प्रगति के मार्ग पर आगे बढ़ता जा रहा है. इसके रास्ते में जो कोई भी आएगा, वह मिट जाएगा. हम अहिंसा की ही बात करेंगे, पर यह बात हाथों में डंडा लेकर कही जाएगी. हमारे में मन में कोई द्वेष, शत्रुता भाव नहीं है, लेकिन दुनिया शक्ति को ही मानती है तो हम क्या करें.

पहले वीर सावरकर को दीजिए भारत रत्न- संजय राउत

आरएसएस प्रमुख के इस बयान पर शिवसेना सांसद संजय राउत ने पलटवार किया है. राउत ने कहा कि आप अखंड भारत बना लीजिए, लेकिन 15 साल का नहीं 15 दिन का वादा कीजिए और अखंड हिंदुस्तान बनाइए. उन्होंने कहा कि अखंड हिंदुस्तान का सपना कौन नहीं देखता है. वीर सावरकर, बाला साहेब ठाकरे का ये सपना था तो सबसे पहले आप वीर सावरकर को भारत रत्न दीजिए.

…तो ऐसे बनेगा अखंड भारत- राउत

राउत ने कहा, कोई अखंड हिंदुस्तान की बात करता है तो उन्हें सबसे पहले पीओके को भारत से जोड़ना पड़ेगा, फिर जो पाकिस्तान का विभाजन हुआ था उसे भी भारत से जोड़ना पड़ेगा. पहले जहां भी भारत की सीमाएं हुआ करती थीं उन्हें भी जोड़िए. श्रीलंका को भी जोड़िए और फिर एक महा सत्ता बना लीजिए. आपको किसी ने नहीं रोका. लेकिन उससे पहले कश्मीरी पंडितों की घर वापसी करवा दीजिए और अगर आप ये कर लेते हैं तो हम आपका समर्थन जरूर करेंगे.

Congress Protest in Delhi: SIR के खिलाफ 12 अक्टूबर को कांग्रेस...

Congress Protest in Delhi, रांची: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में कथित अनियमितताओं और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की...

Patna Metro Project 2028: पटना में मेट्रो निर्माण को लेकर CM...

Patna Metro Project 2028: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना मेट्रो रेल परियोजना का निर्माण कार्य वर्ष 2028 तक पूरा करने का निर्देश दिया है। रविवार,...

Jayaprakash Narayan Jayanti: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर पटना में...

Jayaprakash Narayan Jayanti, पटना: लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती के अवसर पर 11 अक्टूबर 2026 को पटना के आयकर गोलंबर स्थित प्रतिमा स्थल पर...