बिहार में योगी मॉडल की चर्चा, केशव प्रसाद मौर्य बोले- यहां की जनता करेगी फैसला

पटना : बिहार में योगी मॉडल की चर्चा, केशव प्रसाद मौर्य बोले- यहां की जनता करेगी फैसला- भारतीय जनता पार्टी द्वारा

आज भव्य स्तर पर सम्राट अशोक की जयंती समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

कार्यक्रम पटना के सम्राट अशोक कन्वेंशन हॉल (बापू सभागार) में आयोजित किया गया.

कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पटना पहुंचे

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि

योगी मॉडल की चर्चा बिहार में है. बिहार में योगी मॉडल की जरूरत है तो बिहार वाले तय करेंगे.

बिहार का मैं तय नहीं करूंगा. यूपी में जो चल रहा है वह चल ही रहा है.

केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भारत की धरती पर जितने लोग हैं वे सभी सम्राट अशोक के वंशज हैं. इस पर हमें गर्व होना चाहिए. वर्तमान में अखंड भारत की सीमा को कोई आंख दिखाएगा तो आंख निकालने का सामर्थ्य भारत के अंदर है.

बीजेपी के कई दिग्गज नेता हुए शामिल

इस कार्यक्रम में बिहार प्रभारी सह केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, प्रदेश अध्यक्ष संजय जयसवाल, सुशील मोदी सहित बिहार बीजेपी के सभी नेता और मंत्री मौजूद रहे.

बीजेपी और जदयू अलग-अलग तिथि में मना रहे जयंती

बता दें कि सम्राट अशोक की जयंती बीजेपी के द्वारा आज मनायी जा रही है. जिसका आयोजन पटना में किया गया है. वहीं जदयू ने 9 अप्रैल को उनकी जयंती मनाने का फैसला लिया है. एनडीए में शामिल होने के बावजूद दोनों पार्टी अलग-अलग तिथि में सम्राट अशोक की जयंती मना रहे हैं. अब उस पर राजनीति भी शुरू हो गई है. क्योंकि उन्हें अशोक के नाम पर एक बड़ा ओबीसी वोट बैंक भी दोनों दलों को दिख रहा है.

 

रिपोर्ट: प्रणव राज

Pawan Singh House Flood: गांगी नदी के उफान से आरा में...

Pawan Singh House Flood: बिहार में गंगा और उसकी सहायक नदियों के बढ़ते जलस्तर के बीच भोजपुर जिले में बाढ़ का प्रभाव अब रिहायशी...

Tejashwi Yadav Bihar Flood: बिहार बाढ़ पर तेजस्वी यादव का PM...

Tejashwi Yadav Bihar Flood: बिहार में बाढ़ की स्थिति को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा...

Hazaribagh News: रिटायर शिक्षक पर फायरिंग से इलाके में मची दहशत,...

Hazaribagh News: जिले के पदमा थाना क्षेत्र में एक रिटायर शिक्षक पर गोली चलाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को...