सिनेमा, संगीत और नृत्य एक छत के नीचे, नृत्य कला मंदिर में फिल्म निगम का नया कार्यालय

पटना : भारतीय नृत्य कला मंदिर सांस्कृतिक परिसर फ्रेजर रोड पटना के बिहार ललित कला अकादमी में बिहार राज्य फिल्म विकास एवं वित्त निगम लिमिटेड (कला एवं संस्कृति मंत्रालय) के नए कार्यालय का उद्घाटन किया गया। फिल्म निगम के महाप्रबंधक रूबी (IAS) ने फीता काटकर निगम के नए कार्यालय का शुभारंभ किया। अब फिल्म निगम की सभी गतिविधियां निगम के नए कार्यालय भारतीय नृत्य कला मंदिर संस्कृतिक परिसर स्थित बिहार ललित कला अकादमी के तृतीय तल से संचालित होंगी।

राज्य में बिहार फिल्म प्रोत्साहन नीति लागू होने के बाद से फिल्म निगम का काम बढ़ गया है – फिल्म निगम के महाप्रबंधक रूबी

लोकार्पण के मौके पर रूबी ने कहा कि राज्य में बिहार फिल्म प्रोत्साहन नीति लागू होने के बाद से फिल्म निगम का काम बढ़ गया है, जिसके बाद नए कार्यालय की जरूरत थी। उन्होंने कहा कि भविष्य को ध्यान में रखकर इस कार्यालय का निर्माण किया गया है। उन्होंने कहा कि फिल्म निर्माताओं ने राज्य में फिल्म की शूटिंग के प्रति गहरी रूचि दिखलाई है, जिससे राज्य के दर्शनीय स्थलों का प्रचार होने के साथ ही राज्य के प्रतिभाओं को काम मिल रहा है।

Nritya Kala Mandir 1 22Scope News

महाप्रबंधक रूबी ने कहा- फिल्म निर्माण के सर्वांणीय विकास के लिए हर मोर्चे पर हो रहा काम

इस मौके पर महाप्रबंधक रूबी ने कहा कि राज्य में फिल्म निर्माण के लिए सर्वांगीण विकास हेतु हर मोर्चे पर काम किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत फिल्म शिक्षा के प्रीमियम संस्थानों- सत्यजीत रे फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SRFTII) और फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट (FTII) में पढ़ने वाले बिहार के 29 छात्र-छात्राओं को 19 लाख से अधिक की छात्रवृत्ति प्रदान की गई है।

Nritya Kala Mandir 2 22Scope News

आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय में तीसरी कसम फिल्म का प्रदर्शन प्रस्तावित है

उन्होंने कहा कि बिहार दिवस के मौके पर 22 मार्च को पटना म्यूजियम में अपराह्नन तीन बजे से ‘नदिया के पार’ फिल्म और 23 मार्च को आर्यभट्ट ज्ञान विश्वविद्यालय में तीसरी कसम फिल्म का प्रदर्शन प्रस्तावित है। उद्घाटन के मौके पर परामर्शी (फिल्म) अरविंद रंजन दास, परामर्शी (लेखा) बीडी मिश्रा, कुमार गौरव, लीला प्रसाद, अमित कुमार, रेखा, विवेक कुमार और रामू मंडल सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Nritya Kala Mandir 22Scope News

यह भी पढ़े : चिराग पासवान द्वारा आयोजित दावत-ए-इफ़्तार में शामिल हुए मुख्यमंत्री

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...