बाढ़ : बाढ़ अनुमंडल के पंडारक थाना अंतर्गत पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त कार्रवाई हुई है। जिसमें अपराधी और पुलिस के बीच मुठभेड हुई है। एक व्यक्ति के पैर में गोली लगी है। सूत्रों के अनुसार, जख्मी समेत कुल पांच व्यक्ति के गिरफ्तार होने की सूचना है। वहीं पुलिस और एसटीएफ की कार्रवाई में भारी मात्रा में हथियार और कारतूस भी बरामद किया है।
हिस्ट्रीशीटर बताए जा रहे बदमाशों ने सरसों की फसल जबरन काट ली और उससे सरसों निकाल रहे थे
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, हिस्ट्रीशीटर बताए जा रहे बदमाशों ने सरसों की फसल जबरन काट ली और उससे सरसों निकाल रहे थे। उसी दौरान एसटीएफ को सूचना मिली की पंडारक दियारा में बदमाश हथियार लिए दबंगई कर रहे हैं। जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर पुलिस पहुंची जिसके बाद बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जबाबी कार्रवाई में फायरिंग की है। प्राप्त सूचना के अनुसार, एक बदमाश को गोली लगी है, जबकि कुल पांच गिरफ्तार किए गए हैं।

दियारा में पुलिस मौके पर मौजूद है, 2 रायफल, एक बंदूक, एक रिवाल्वर व जिंदा कारतूस पड़ा है
आपको बता दें कि दियारा में पुलिस मौके पर मौजूद है। मौके से दो रायफल, एक बंदूक, एक रिवाल्वर और जिंदा कारतूस पड़ा है। घटनास्थल पर कई खोखा बिखरा है। वहीं पुलिस और एसटीएफ ने चार अपराधी को मौके पर आंखों में गमछा बांधकर बिठाकर रखा है। जबकी एक घायल अनुमंडल अस्पताल में इलाजरत्त है। जिसके पैर में गोली लगी है। मौके पर एफएसएल की टीम भी पहुंच चुकी है।

यह भी पढ़े : विवाहिता की हत्या के आरोप में 5 आरोपी गिरफ्तार
विकास कुमार की रिपोर्ट
Highlights


