मादक पदार्थ की हो रही थी तस्करी, पुलिस ने किया खुलासा, एंबुलेंस से 102 किलो डोडा जब्त

गयाजी : गयाजी जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एम्बुलेंस जैसी आपातकालीन सेवा का इस्तेमाल मरीजों के बजाय नशे की तस्करी के लिए किया जा रहा था। मामला बांके बाजार थाना क्षेत्र का है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक एम्बुलेंस से भारी मात्रा में मादक पदार्थ ‘डोडा’ की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने वाहन जांच अभियान चलाया। जांच के दौरान एक संदिग्ध एम्बुलेंस को रोका गया और तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान एम्बुलेंस से भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद हुआ।

पुलिस ने मौके से कुल 102 किलो डोडा जब्त किया है

आपको बता दें कि पुलिस ने मौके से कुल 102 किलो डोडा जब्त किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने एम्बुलेंस चालक समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बाराचट्टी थाना सोमिया गांव निवासी 25 वर्षीय मनीष कुमार और शेरघाटी थाना चिलम गांव निवासी 20 वर्षीय मटुकन कुमार को गिरफ्तार किया गया। पुलिस फिलहाल दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है। बता दें कि एम्बुलेंस जैसी जीवनरक्षक सेवा का इस तरह दुरुपयोग होना गंभीर चिंता का विषय है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Gaya Taskar 1 22Scope News

यह भी पढ़े : मादक पदार्थ तस्करी के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई, 78 किलो गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Nepal Flood 2026: नेपाल जलप्रलय में आदापुर के एक ही परिवार...

Nepal Flood 2026, पूर्वी चंपारण: नेपाल में आए भीषण जलप्रलय के बीच बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के आदापुर प्रखंड से बेहद दर्दनाक खबर...

RIMS Admission 2026 : रिम्स में MBBS की 250 सीटों पर...

RIMS Admission 2026 रांची: राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में एमबीबीएस की 250 सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया शनिवार, 29 अगस्त से शुरू होगी। इनमें स्टेट कोटा...

Jairam Mahto Arrest: जयराम महतो पर बढ़ा पुलिस का दबाव, 5...

Jairam Mahto Arrest, धनबाद: बरवाअड्डा थाना प्रभारी के साथ कथित गाली-गलौज, धमकी और थाना कार्यालय में तोड़फोड़ के मामले ने अब तूल पकड़ लिया...