मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने भारी मात्रा में डोडा व तरल अफीम किया बरामद

मोतिहारी : मोतिहारी पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक (SP) स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर गठित एक विशेष टीम ने कोटवा थाना क्षेत्र के कदम चौक स्थित एनएच-27 पर एक ढाबे पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने 56 किलोग्राम डोडा अफीम और 140 ग्राम तरल अफीम बरामद की। जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों रुपए आंकी गई है।

ढाबे में मादक पदार्थों की तस्करी का अवैध कारोबार चल रहा है – SP स्वर्ण प्रभात

एसपी स्वर्ण प्रभात को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त ढाबे में मादक पदार्थों की तस्करी का अवैध कारोबार चल रहा है। सूचना के सत्यापन के बाद एक विशेष टीम बनाई गई और योजनाबद्ध तरीके से छापेमारी की गई। तलाशी के दौरान भारी मात्रा में डोडा अफीम और तरल अफीम की बरामदगी से इलाके में हड़कंप मच गया। छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनसे पूछताछ जारी है, जिससे इस अवैध नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों और सप्लाई चेन के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी मिलने की उम्मीद है। ढाबा संचालक हालांकि छापेमारी के दौरान फरार हो गया। पुलिस ने उसे वांछित अभियुक्त घोषित कर उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है।

Motihari SP 1 22Scope News

बरामद मादक पदार्थों को जब्त कर लिया गया है व संबंधित ढाबे को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया है – SP

एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि बरामद मादक पदार्थों को जब्त कर लिया गया है और संबंधित ढाबे को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया है। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि ढाबा मालिक के खिलाफ पहले भी मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े मामले दर्ज हैं। इसके बावजूद वह अवैध गतिविधियों में शामिल रहा।

Motihari SP 2 22Scope News

पुलिस ने इस कार्रवाई को मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की एक बड़ी सफलता बताया है

पुलिस ने इस कार्रवाई को मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की एक बड़ी सफलता बताया है। एसपी ने कहा कि जिले में नशा तस्करी के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। इस कार्रवाई से क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता के प्रति लोगों का विश्वास बढ़ा है।

Motihari SP 3 22Scope News

यह भी पढ़े : बॉर्डर पर नशे का बड़ा खेल बेनकाब, 70 लाख की अफीम जब्त, नेपाल से लाई गई थी खेप

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

RJD सुप्रीमो लालू यादव बिना सुरक्षा घर से निकले, पटना की...

पटना : पटना में बुधवार को एक ऐसा नजारा देखने को मिला जिसने लोगों को हैरान कर दिया। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख व...

नशीला पदार्थ पिलाकर महिला से दुष्कर्म, Video बनाकर धर्म परिवर्तन का...

कैमूर : कैमूर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने एक व्यक्ति पर नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने, वीडियो...

अररिया में रफ्तार का कहर, सड़क हादसे में साइकिल सवार सहित...

अररिया : अररिया में रफ्तार का कहर देखने को मिला। अररिया-पूर्णिया मुख्य मार्ग एनएच-27 फोरलेन सड़क पर हुए हादसे में एक साइकिल सवार सहित...

चलती ट्रेन में चढ़ रही महिला की जान बचाकर RPF कांस्टेबल...

सिवान : सिवान रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के एक जवान की सतर्कता और बहादुरी से दुरौंधा रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा रेल हादसा टल...

फर्जी डॉक्टर बन चला रहा था अस्पताल, स्वास्थ्य विभाग की रेड...

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के लखौरा में बिना किसी वैध अनुमति और आवश्यक मानकों के संचालित एक निजी अस्पताल पर स्वास्थ्य विभाग की...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img