Advertisment

CM नीतीश ने जमुई से दे दिया बड़ा मैसेज, सम्राट होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री?

जमुई : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ‘समृद्धि यात्रा’ के तहत आज यानी 18 मार्च को जमुई पहुंचे। मंच पर साथ में उपमुख्यमंत्री सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी भी थे। इस दौरान नीतीश कुमार ने बिहार के अगले मुख्यमंत्री को लेकर बड़ा इशारा कर दिया। उन्होंने सम्राट चौधरी के कंधे पर हाथ रखा और उनके समर्थन में लोगों से हाथ को उठवाया।

CM नीतीश कुमार ने कहा कि अब सब काम यह (सम्राट) करेंगे

जमुई में सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि अब सब काम यह (सम्राट चौधरी) करेंगे। सभा के अंत में सीएम नीतीश ने सम्राट चौधरी की ओर इशारा करते हुए लोगों से कहा कि इनके समर्थन में हाथ उठाइए! इसके बाद एक बार फिर उनकी तरफ देखकर नीतीश कुमार कहते हैं- ‘ये सब काम करेंगे’। अब सवाल उठ रहा है कि क्या नीतीश कुमार ने यह मैसेज देने की कोशिश की कि सम्राट चौधरी ही बिहार के अगले मुख्यमंत्री होंगे? यह भी प्रश्न खड़ा हो रहा है कि क्या मुख्यमंत्री के लिए नीतीश की पहली पसंद सम्राट हैं? क्या नीतीश ने यही बताने की कोशिश की है?

राज्यसभा जा रहे हैं बिहार के CM नीतीश

आपको बता दें नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए निर्वाचित हो गए हैं। 10 अप्रैल के बाद उनका टर्म शुरू हो रहा है। अगले महीने वे मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ सकते हैं। उसके बाद बिहार में नई सरकार का गठन होगा। इसकी पूरी संभावना है कि बिहार में इस बार बीजेपी का मुख्यमंत्री हो सकता है। ऐसे में नीतीश कुमार का सम्राट चौधरी को लेकर दिया गया बयान कई मायनों में खास है। यह पहली बार नहीं है जब नीतीश ने सम्राट को लेकर इस तरीके की बात कही है। अभी कुछ दिन पहले ही कटिहार में कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने मंच पर मौजूद उपमुख्यमंत्री की पीठ थपथपाई थी।

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान बांका जिले को दी 709 करोड़ की योजनाओं की सौगात, 219 योजनाओं का किया शिलान्यास

Chandwara Theft News: चंदवारा में लाखों की चोरी, घर से नकदी...

Chandwara Theft News: चंदवारा थाना क्षेत्र के टिटिरचांच गांव में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने एक बंद घर को...

RGU Ramgarh Freshers Party: रामगढ़ के RGU में नए छात्रों का...

RGU Ramgarh Freshers Party: राधा गोविंद यूनिवर्सिटी के साइंस फ़ैकल्टी के अंतर्गत फ़िज़िक्स डिपार्टमेंट ने नए छात्रों के स्वागत और फ़ाइनल ईयर के छात्रों को...

JPSC-JSSC Protest: छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो से सोनम वांगचुक ने...

JPSC-JSSC Protest: झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन (JPSC) और झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (JSSC) की भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी, OMR शीट के साथ छेड़छाड़ और...