Breaking: CCL कोलयरी सिरका सीएचपी कोयला डंप के अंदरूनी हिस्से में लगी आग, लाखों का कोयला जला

Ramgarh: CCL अरगड्डा क्षेत्र के कोलयरी सिरका सीएचपी पुराना स्टॉक कोयला डंप में भीषण आग भड़क गई है। जिससे कामगारों के मेहनत का लाखों का कोयला धधक रहा है, धुएं के गुब्बार सिरका कोलयरी क्षेत्र में फैल रहे हैं, प्रबंधन टैंकर और डोजर की मदद से आग लगे कोयले को हटाने और आग पर पानी छिड़क कर बुझाने का प्रयास कर रहा है।

आग लगे कोयला पर काबू करने का प्रयास कर रहा था

बता दें खबर लिखे जाने तक कोयला डंप के अंदर आग अंदरुनी रूप से फैलता जा रहा था, जबकि पुराने डंपिंग में कोलियरी खदान खनन कर कोयला डंपिंग करने का कार्य चल रहा था, इससे असुरक्षा की स्थिति व्याप्त हो गई थी, प्रबंधन अपनी ओर से आग लगे कोयला पर काबू करने का प्रयास कर रहा था, लेकिन कामयाबी नहीं मिल पाई थी।

सवाल उठ रहा है कि कैसे लग रहा आग

बताया जाता है कि खुली खदान का फायर जोन में आता है, जबकि कोयला गरम होता है, जिस वजह से भी आग कोयला स्टॉक में पूरा देखने को मिलता है, लेकिन प्रबंधन इसे जानने के बावजूद सुरक्षा मानको व सावधानियों का ख्याल रखने में लापरवाह बना रहता है, जिसके कारण आग बढ़ने व गोल बंद होने के बाद टैंकर लेकर बुझाने डोजर लेकर इधर से उधर आग लगे कोयले को धकेलने हटाने का काम करना पड़ता है, चर्चा है कि प्रोडक्शन महीना में आखिर कोयला स्टॉक में आग कैसे लग जाती है, यह कई सवालों को जन्म और जांच की ओर इशारा कर रहा है।

 

 

 

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img