Dhurandhar 2 Box Office: रणवीर सिंह की फिल्म ने तोड़ा ‘Jawan’ रिकॉर्ड, पहले दिन 97 करोड़ की ऐतिहासिक कमाई

रणवीर सिंह की धुरंधर द रिवेंज ने पहले दिन 97 करोड़ कमाकर जवान का रिकॉर्ड तोड़ा, वीकेंड पर 500 करोड़ पार का अनुमान।


Dhurandhar 2 Box Office मुंबई: आदित्य धर के निर्देशन में बनी और रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म ‘धुरंधरः द रिवेंज’ ने रिलीज के पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। फिल्म ने पहले दिन की कमाई में नया रिकॉर्ड बनाते हुए ‘जवान’ को पीछे छोड़ दिया है।

ट्रेड एनालिस्ट के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन 97 करोड़ रुपए से अधिक का कारोबार किया, जबकि 2023 में रिलीज हुई ‘जवान’ ने ओपनिंग डे पर 75 करोड़ रुपए कमाए थे। इस तरह ‘धुरंधरः द रिवेंज’ अब पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

Dhurandhar 2 Box Office: ओपनिंग डे पर 144 करोड़ का कुल कलेक्शन

फिल्म ने रिलीज से पहले ही पेड प्रीव्यू के जरिए 47 करोड़ रुपए की कमाई कर ली थी। ऐसे में ओपनिंग डे और प्रीव्यू को मिलाकर पहले दिन का कुल कलेक्शन 144 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।

ट्रेड पोर्टल के अनुसार फिल्म को पहले वीकेंड के लिए करीब 200 करोड़ रुपए की एडवांस बुकिंग मिल चुकी है। आमतौर पर 40 से 50 प्रतिशत सीटें एडवांस में बुक होती हैं, ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि फिल्म का वास्तविक कलेक्शन इससे दोगुना हो सकता है।


Key Highlights

  • ‘धुरंधरः द रिवेंज’ ने पहले दिन 97 करोड़ की कमाई की

  • ‘जवान’ का 75 करोड़ का रिकॉर्ड टूटा

  • प्रीव्यू और ओपनिंग मिलाकर 144 करोड़ का कलेक्शन

  • वीकेंड पर 500 करोड़ पार करने का अनुमान

  • 3 घंटे 49 मिनट लंबी फिल्म, फिर भी सभी शो हाउसफुल


Dhurandhar 2 Box Office: वीकेंड पर 500 करोड़ पार करने का अनुमान

गुरुवार से रविवार तक फिल्म के कारोबार के 500 करोड़ रुपए के पार जाने की संभावना जताई जा रही है। सिनेमाघरों में सभी शो हाउसफुल चल रहे हैं, जिससे फिल्म की जबरदस्त डिमांड साफ दिख रही है।

ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिल्म का लाइफटाइम कलेक्शन 1500 करोड़ रुपए से अधिक हो सकता है, जो इसे अब तक की सबसे बड़ी हिंदी फिल्मों में शामिल कर सकता है।

Dhurandhar 2 Box Office: पहली फिल्म से भी कड़ी टक्कर

‘धुरंधर’ फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म ने भी शानदार प्रदर्शन किया था। हिंदी क्षेत्र में इसका कारोबार 884 करोड़ रुपए और वैश्विक स्तर पर करीब 1400 करोड़ रुपए तक पहुंचा था।

अब ‘धुरंधरः द रिवेंज’ उसी रिकॉर्ड को पार करने की ओर बढ़ रही है। इसे आमिर खान की ‘दंगल’ के वैश्विक रिकॉर्ड के करीब पहुंचने वाली फिल्म के रूप में भी देखा जा रहा है।

Dhurandhar 2 Box Office: 21वीं सदी की दूसरी सबसे लंबी फिल्म

3 घंटे 49 मिनट की अवधि के साथ ‘धुरंधरः द रिवेंज’ 21वीं सदी की दूसरी सबसे लंबी फिल्म बन गई है। इसके बावजूद दर्शकों का उत्साह कम नहीं हुआ है और सिनेमाघरों में सभी शो हाउसफुल चल रहे हैं। इंटरनेशनल वर्जन की अवधि 3 घंटे 55 मिनट बताई जा रही है।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img