साइबर अपराध कांड में संलिप्त 10 अभियुक्त को नवादा पुलिस ने किया गिरफ्तार

नवादा : नवादा पुलिस कार्यालय में मुख्यालय डीएसपी निशु मलिक ने प्रेसवार्ता कर बड़ी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 19 मार्च को 12.20 बजे वारिसलीगंज थाना को सूचना मिली कि ग्राम झौर स्थित गुर्गा फार्म के पास कुछ अपराधी इकठ्‌ठा होकर साइबर फ्रॉड का काम कर रहे हैं। प्राप्त सूचना को वरीय पुलिस पदाधिकारी को अवगत कराते हुए वरिय पुलिस पदाधिकारी के निर्देशानुसार थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।

गठित टीम द्वारा उक्त स्थान पर छापेमारी कर 2 स्थानों से एक किशोर सहति 11 को किया गिरफ्तार

आपको बता दें कि गठित टीम द्वारा उक्त स्थान पर छापेमारी कर ग्राम झऔर से पांच अभियुक्त को और ग्राग गौडापार से छह अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। सहस्त्र बल के द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त की तलाशी लेने पर इनके पास से कुल 14 एंड्रॉयड मोबाइल एवं नौ पन्नों का कस्टमर डाटा शीट को जप्त किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त को थाना परिसर लाया गया एवं उससे सघन पूछताछ की गई। इस संदर्भ में वारिसलीगंज थाना में विभिन्न अलग-अलग मामलो को लेकर केस दर्ज किया गया।

Nawada Police 1 22Scope News

लोगों को विश्वास दिलाने के लिए इन्हीं लोगों ने से कोई बैंक मैनेजर तो कोई अन्य स्टाफ बनकर विश्वास दिलाने का काम करते थे – पुलिस

गिरफ्तार अभियुक्त के द्वारा बजाज फाइनेंस, रिलायंस फाइनेंस एवं अन्य कंपनियों से विभिन्न प्रकार के लोन का प्रलोभन देकर भोले भाले लोगों से कस्टमर डाटा एवं फेसबुक से नंबर लेकर लोगों को फोन करके लुभाते थे। लोगों को विश्वास दिलाने के लिए इन्हीं लोगों ने से कोई बैंक मैनेजर तो कोई अन्य स्टाफ बनकर विश्वास दिलाने का काम करते थे। जब कोई ग्राहक इनके बातों में विश्वास कर लेते थे तब उनसे आधार कार्ड, पेन कार्ड पासबुक इत्यादि की मांग करके उनसे प्रोसेसिंग फीस के नाम पर उनसे पैसे लेते थे। उन्होंने अपने स्वीकारोक्ति बयान में अपने अपराध को स्वीकार किया तत्पश्चात सभी अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम

वहीं नवादा पुलिस ने रोहित कुमार, शंभू कुमार, फंटुश कुमार, विकाश कुमार, रोहित कुमार, रविरंजन कुमार, अमर कुमार, सुमित राज, लालू कुमार, चंदन कुमार और एक विधि विरुद्ध किशोर को गिरफ्तार किया गया है। सभी के पास के पुलिस ने एंड्रॉयड मोबाइल (14) और नौ पन्नों का कस्टमर डाटा शीट बरामद हुआ है।

Nawada Police 22Scope News

यह भी पढ़े : बेतिया से हुई 24 टन चोरी का चावल पश्चिम बंगाल से बरामद, 2 अंतर्राज्यीय शातिर गिरफ्तार

अनिल कुमार की रिपोर्ट

Bihar Cooperative Department: किसानों को समय पर मिले योजनाओं का लाभ,...

Bihar Cooperative Department, पटना: बिहार के सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव ने पूर्णिया और मुंगेर प्रमंडल के सभी जिलों में विभाग की योजनाओं और...

Rupi Soren Funeral: नेमरा में पंचतत्व में विलीन हुईं रूपी सोरेन,...

Rupi Soren Funeral: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी स्वर्गीय रूपी सोरेन का गुरुवार को...

Bihar MSME Policy 2026: 1 करोड़ परिवारों को उद्यमी बनाने का...

Bihar MSME Policy 2026, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बिहार एमएसएमई नीति 2026 का लोकार्पण किया।...