Advertisment

साइबर अपराध में संलिप्त 8 अपराधकर्मी गिरफ्तार

नवादा : जिले की साइबर पुलिस द्वारा गठित एसआईटी टीम द्वारा 29 दिसंबर को गुरमा स्थित इंट के बने बोरिंग घर के पास मुफस्सिल थाना के पास छापेमारी कर साइबर अपराध में संलिप्त आठ अपराधियों को अपराध करते हुए गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से मोबाइल फोन, प्रिन्टर, सीम, डाटा एवं अन्य कागजात पाया गया। इस संबंध में साइबर कांड के तहत मामला दर्ज किया गया।

पुलिस का कहना है कि इन लोगों के द्वारा All India Pregnant Job के नाम पर आम लोगों से पैसा ठगी किया जाता था। इन लोगों के द्वारा बताया गया कि All India Pregnant Job (Baby Birth Service) के नाम पर ये भोले-भोले लोगों को मोबाइल फोन के द्वारा संपर्क कर बताते हैं कि जिन महिलाओं को बच्चे नहीं होते है उन महिलाओं को प्रेग्नेंट करना है। इसके बदले में आपको पैसे दिए जाएंगे।

अगर महिलाएं प्रेग्नेंट हो गई तो 13 लाख रुपया देने का झूठा वादा करते थे। अगर प्रेग्नेंट नहीं हुई तो पांच रुपए देने का झूठा वादा किया जाता था। जब कोई इस काम के लिए तैयार हो जाता था तो उससे सबसे पहले रजिस्ट्रेशन के नाम पर 799 रुपया लिया जाता था फिर उससे सिक्युरीटी फीस के नाम पर पांच से 20 हजार रुपया तक ठगी कर लिया जाता था। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को दिनाक 29 दिसंबर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

गठित एसआईटी टीम के सदस्यों निम्न प्रकार है। उपाधीक्षक सह-थानाध्यक्ष कल्याण आनंद, अपर थानाध्यक्ष सुजय विद्यार्थी, साइबर थाना रविरंजन मंडल, साइबर थाना दिनेश कुमार यादव, साइबर थाना रंजित कुमार रंजन, साइबर थाना पिन्टु कुमार, साइबर थाना सुशील कुमार सिंह, साइबर थाना रोहित कुमार, साइबर थाना जितेन्द्र कुमार, साइबर थाना नीतीश कुमार और साइबर थाना शितल कुमार शामिल हैं।

वहीं गिरफ्तार अभियुक्त में शत्रुधन कुमार उर्फ सोनु कुमार (20 वर्ष), राजेश कुमार (32 वर्ष), प्रभात कुमार वर्मा (30 वर्ष), कविन्द्र प्रसाद कुमार (42 वर्ष), गोपाल दास (22 वर्ष), अनिल कुमार (24 वर्ष), अजय कुमार उर्फ शंकर (24 वर्ष) और लक्ष्मण कुमार (19 वर्ष) शामिल हैं।

अनिल शर्मा की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Dhanbad Police Amanat Program: धनबाद पुलिस का ‘अमानत’ बना उम्मीद की...

Dhanbad Police Amanat Program: भरोसे और टेक्नोलॉजी के सही इस्तेमाल का बेहतरीन उदाहरण पेश करते हुए, धनबाद पुलिस ने शनिवार को खोए या चोरी...

Nirsa BJP Press Conference: निरसा में भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘हमें...

Nirsa BJP Press Conference: शनिवार को निरसा के पांड्रा स्थित BJP कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। इसमें BJP के ग्रामीण ज़िला अध्यक्ष मोहन...

Lohardaga Tractor Accident: लोहरदगा के स्टार कॉलोनी में बड़ा हादसा टला,...

Lohardaga Tractor Accident: लोहरदगा शहर के स्टार कॉलोनी इलाके में शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब निर्माण सामग्री ले जा रहे एक...