Dhurandhar Box Office: ‘धुरंधर द रिवेंज’ ने मचाया धमाल, पहले दिन 237 करोड़ की कमाई

धुरंधर द रिवेंज’ ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ शुरुआत की, पहले दिन 237 करोड़ की कमाई, वीकेंड में 400 करोड़ पार करने की उम्मीद।


Dhurandhar Box Office रांची: फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत के साथ बड़ी कमाई करती नजर आ रही है। फिल्म ने रिलीज के पहले दिन दुनियाभर में 237 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर नया रिकॉर्ड बना दिया है।

इस कमाई के साथ यह फिल्म भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्मों में शामिल हो गई है। इससे पहले ‘जवान’ ने पहले दिन दुनियाभर में करीब 150 करोड़ रुपए का कारोबार किया था, जिसे ‘धुरंधर’ ने पीछे छोड़ दिया है।


Key Highlights

  • ‘धुरंधर द रिवेंज’ ने पहले दिन 237 करोड़ रुपए कमाए

  • ‘जवान’ के 150 करोड़ के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा

  • पहले वीकेंड के लिए 300 करोड़ की एडवांस बुकिंग

  • दो दिनों में 220 करोड़ तक पहुंचने की संभावना

  • वीकेंड में 400 करोड़ पार करने का अनुमान


Dhurandhar Box Office:पहले दिन ही 200 करोड़ क्लब पार

‘धुरंधर द रिवेंज’ ने पहले ही दिन 200 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया, जो किसी भी फिल्म के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। फिल्म की ओपनिंग से साफ है कि दर्शकों में इसे लेकर जबरदस्त उत्साह है।

गुरुवार को फिल्म ने 103 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया, जबकि शुक्रवार देर शाम तक इसकी कमाई करीब 75 करोड़ रुपए तक पहुंच चुकी थी।

Dhurandhar Box Office:एडवांस बुकिंग में भी बनाया रिकॉर्ड

ट्रेड पोर्टल सेक निल्क के मुताबिक, फिल्म को पहले वीकेंड के लिए करीब 300 करोड़ रुपए की एडवांस बुकिंग मिली है। यह आंकड़ा बताता है कि फिल्म को लेकर दर्शकों में जबरदस्त क्रेज है।

पेड प्रीव्यू के साथ फिल्म दो दिनों में भारत में ही 220 करोड़ रुपए तक का कारोबार कर सकती है।

Dhurandhar Box Office:वीकेंड में 400 करोड़ का आंकड़ा संभव

फिल्म की रफ्तार को देखते हुए ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि ‘धुरंधर द रिवेंज’ पहले वीकेंड में 400 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर सकती है।

फिलहाल पहले वीकेंड में सबसे ज्यादा कमाई का रिकॉर्ड ‘पुष्पा 2 द रूल’ के नाम है, जिसने 354 करोड़ रुपए कमाए थे। ऐसे में ‘धुरंधर’ इस रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब पहुंचती नजर आ रही है।

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img