बिहार का 114वां स्थापना दिवस : टावर चौक से गांधी मैदान तक ‘मैराथन फॉर बिहार’ का आयोजन

गयाजी/बाढ़ : बिहार का 114वां स्थापना दिवस के अवसर पर गयाजी में आज यानी 22 मार्च को सर्वप्रथम टावर चौक से गांधी मैदान तक मैराथन फॉर बिहार का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ अपर समाहर्ता परितोष कुमार, उप विकास आयुक्त शैलेश कुमार सहित वरीय पदाधिकारी एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। मैराथन फॉर बिहार कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाकर टावर चौक से रवाना किया गया, जो गांधी मैदान के स्टेडियम में जाकर समाप्त हुआ। इस कार्यक्रम में विभिन्न सरकारी विद्यालयों के छात्र-छात्राएं की अच्छी भागीदारी देखी गई।

पूरे बिहार में संरचनाओं का विकास हो रहा है – अपर समाहर्ता परितोष कुमार

गांधी मैदान में अपर समाहर्ता परितोष कुमार ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं छात्र छात्राओं को धन्यवाद देते हुए कहा कि बिहार दिवस के अवसर पर लोगों को संदेश दिया जा रहा है कि बिहार के गौरवशाली इतिहास को बनाए रखते हुए संकल्प लें कि सभी प्रकार से गया जिला को पूरे बिहार में अव्वल रखें। उन्होंने कहा कि पूरे बिहार में संरचनाओं का विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार अपने ऐतिहासिक, आध्यात्मिक एवं मोक्ष प्रदाता के रूप में जाना जाता है। इस राज्य ने सामाजिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक समन्वय स्थापित कर मानवता को प्रकाशित किया है।

Gaya Railly 1 22Scope News

‘बिहार की गरिमा को बरकरार रखना है और विकास के पथ पर अग्रसर हेतु सहयोग देने की अपेक्षा की है’

जिलेवासियों से अपील किया कि बिहार की गरिमा को बरकरार रखना है और विकास के पथ पर अग्रसर हेतु सहयोग देने की अपेक्षा की है। कार्यक्रम में जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, सदर अनुमंडल पदाधिकारी, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी सुरभि बाला, वरीय उपसमाहरता नेहा अमृता, अन्य संबंधित पदाधिकारी, स्वतंत्रता सेनानी, समाजसेवी जितेंद्र कुमार और धर्मेंद्र कुमार शामिल हुए।

Gaya Railly 2 22Scope News

यह भी देखें :

बाढ़ अनुग्रह नारायण सिंह कॉलेज के प्रेक्षा ग्रह में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन

बाढ़ अनुग्रह नारायण सिंह कॉलेज के प्रेक्षा ग्रह में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिस्म अलग-अलग भागों में स्टोल लगाए गए। इस मौके पर एसडीएम गरिमा लोहिया, सियाराम सिंह, डीएसपी रामकृष्ण प्रखंड विकास पदाधिकारी, अनुमंडल के कई पदाधिकारी बुद्धिजीवी और कई स्थानीय नेता मौजूद थे। सभी अधिकारी और विधायक ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।

Barh Bihar Diwas 22Scope News

कई स्कूल के छात्राओं ने भाग दिया और अपनी अपनी कला का प्रदर्शन किया

इस मौके पर कई स्कूल के छात्राओं ने भाग दिया और अपनी अपनी कला का प्रदर्शन किया। वहीं आंगनबाड़ी के द्वारा भी छोटे-छोटे बच्चों के पोषण आहार की प्रदर्शनी भी लगे है। स्कूली छात्रा द्वारा चित्रांकन का प्रदर्शन भी किया गया जो लोगों का मनमोहन रहा था। वहीं स्कूल के छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जो लोगों का मन मोह लिया इतना बड़ा आयोजन पहली बार हुआ है। तीन दिनों तक या कार्यक्रम चलेगा। वहीं जीविका दीदी, आंगनवाड़ी, स्कूली छात्रा, संस्कृति कार्यक्रम में भाग लेने वाले युवक युवतियां द्वारा बेहतर प्रदर्शन करने पर अनुमंडल पदाधिकारी और विधायक सियाराम सिंह ने संयुक्त रूप से प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया।

Barh Bihar Diwas 1 1 22Scope News

Barh Bihar Diwas 2 22Scope News

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने प्रदेश व देशवासियों को बिहार दिवस और चैती छठ की दी बधाई

आशीष कुमार और विकाश कुमार की रिपोर्ट

Bihar Flood 2026: बिहार बाढ़ पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा...

Bihar Flood 2026, पटना: मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को लोक सेवक आवास स्थित ‘संकल्प’ सभागार में बाढ़ 2026 की स्थिति और इससे...

Bobby Kumar Asian Games 2026: बिहार के बॉबी कुमार ने रचा...

Bobby Kumar Asian Games 2026, पटना: एशियन गेम्स 2026 में सेपकटकरा की मेंस क्वाड्रेट स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर उपलब्धि हासिल करने वाले बिहार...

Leshi Singh Electricity Schemes Review: पटना-नालंदा की बिजली योजनाओं पर लेशी...

Leshi Singh Electricity Schemes Review, पटना: भवन निर्माण विभाग की मंत्री श्रीमती लेशी सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को विश्वेश्वरैया भवन स्थित कार्यालय कक्ष...