मंत्री श्रवण कुमार ने पटना के गांधी मैदान में लगे जीविका स्टॉल का किया उद्घाटन

पटना : बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने आज यानी 22 मार्च को बिहार दिवस के अवसर पर पटना के गांधी मैदान में लगे जीविका स्टॉल का उद्घाटन किया। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत में मंत्री ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार राज्यसभा जा रहे हैं, लेकिन बिहार छोड़कर नहीं जा रहे हैं।

CM नीतीश ने बिहार को विकास की दिशा में आगे बढ़ाया है और उनके मॉडल को अपनाना जरूरी है – मंत्री श्रवण कुमार

मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार को विकास की दिशा में आगे बढ़ाया है और उनके मॉडल को अपनाना जरूरी है। उन्होंने बताया कि जीविका के माध्यम से राज्य के करीब एक करोड़ 50 लाख परिवारों तक पहुंच बनाई गई है, जिससे लोगों को रोजगार मिल रहा है और पलायन में कमी आएगी।

Jeevika Stall 1 22Scope News

मंत्री श्रवण ने कहा- आत्मनिर्भर बिहार का निर्माण जीविका दीदियों के जरिए हो रहा है और आगे भी यह मॉडल जारी रहेगा

उन्होंने यह भी कहा कि आत्मनिर्भर बिहार का निर्माण जीविका दीदियों के जरिए हो रहा है और आगे भी यह मॉडल जारी रहेगा। मंत्री ने साफ तौर पर संकेत दिया कि बिहार की राजनीति और विकास की दिशा में ‘नीतीश मॉडल’ ही आगे भी मार्गदर्शक रहेगा। चाहे मुख्यमंत्री कोई भी हो, लेकिन विकास की सोच और दिशा नीतीश कुमार के मॉडल पर ही आधारित रहेगी।

Jeevika Stall 2 22Scope News

Jeevika Stall 3 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने प्रदेश व देशवासियों को बिहार दिवस और चैती छठ की दी बधाई

Bihar Sugar Industry: गन्ना किसानों के लिए बड़ी उम्मीद, बिहार में...

Bihar Sugar Industry: बिहार सरकार राज्य के गन्ना उद्योग को आधुनिक बनाने और इथेनॉल उत्पादन व बायो-एनर्जी सेक्टर को बढ़ाने के लिए निवेश आकर्षित...

International Yoga Day 2026: बिहार के स्कूल-कॉलेजों में पढ़ाया जाएगा योग,...

International Yoga Day 2026: 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एक बड़ी घोषणा की कि अगले साल से बिहार...

Bharat Tiwari Encounter: एक वीडियो, जनता का गुस्सा और सरकार का...

Bharat Tiwari Encounter: बिहार के भोजपुर ज़िले में भरत तिवारी के साथ हुए एनकाउंटर का मामला अब राजनीतिक और प्रशासनिक, दोनों स्तरों पर एक...