मंत्री श्रवण कुमार ने कहा- बिहार में घट रही लगातार बालू माफियाओं की करतूत

पटना : बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने आज जदयू प्रदेश कार्यालय में प्रेसवार्ता किया। उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए एक बड़ा बयान दिया है। मंत्री ने कहा कि बिहार में लगातार बालू माफियाओं की करतूत घट रही है। घटना हो रही तो सरकार पूरी तरह सजग है। बिहार में महागठबंधन की सरकार है और इस सरकार में कोई भी अपराधी बच नहीं सकते उन पर उचित कार्रवाई होगी।

वहीं शिक्षक नियुक्ति का श्रेय श्रवण कुमार ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दिया। बिहार में लगातार रोजगार मिल रहा है। जबसे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बने हैं उस वक्त से लगातार रोजगार दिया जा रहा है। लेकिन इस बार बरे पैमाने पर रोजगार दिया जा रहा है जो चर्चा का विषय है और इसका श्रेय नीतीश कुमार को जाता है। शिक्षक नियुक्ति में घोटाले का आरोप भाजपा लगा रही है तो श्रवण कुमार ने कहा कि अगर उनके शासन काल में हुआ था तो दिल्ली में किसकी सरकार है। उत्तर प्रदेश में किसकी सरकार है तो वहां के बच्चे कैसे यहां आए। वो बच्चे ही मीडिया में कह रहे हैं कि सबको हटाएंगे और नीतीश कुमार को अपनाएंगे।

यूपी में लोकसभा चुनाव लड़ने पर मंत्री ने कहा कि जब लोकसभा का चुनाव आएगा तब तय किया जाएगा की कितने सीटों पर लड़ना है और फिर बताएंगे। इंडिया गठबंधन के नेतृत्व में बीजेपी की हार निश्चित है। हमलोग सभी धर्म का सम्मान करते हैं। बिहार में नीतीश कुमार ने जो जातीय आधारित गणना करवाया है उसकी पूरे देश में चर्चा है। कई राज्य तो इसे करवाने जा रही है। बोलने वाले के लिए पूरा मैदान खाली है लेकिन जो हुआ है अच्छे के लिए हुआ है।

बिहार में लगातार बढ़ रहे बालू माफिया के आतंक को लेकर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि कभी भी सरकार ने ये नहीं कहा कि बिहार क्राइम फ्री हो गया और बिहार में क्राइम नहीं होगा। लेकिन जो घटना हो रहा है उस पर सरकार पूरी तरह सजग है। किसी भी कीमत पर अपराधी बचेंगे नहीं चाहे कितने बड़े आदमी हो। घटनाएं दुखद है। नियंत्रण किया जाएगा। कार्रवाई किया जाएगा। बिहार में कानून का राज है।

अविनाश सिंह की रिपोर्ट

https://22scope.com 

https://youtube.com/22scope

Bihar Social Security Pension: पेंशनधारियों के लिए बड़ी खबर! बिहार सरकार...

Bihar Social Security Pension: बिहार में सामाजिक सुरक्षा पेंशन पाने वाले लाभार्थियों के लिए सरकार ने पेंशन भुगतान की तारीख तय कर दी है।...

Jharkhand Maoist Surrender: झारखंड में माओवादियों को बड़ा झटका, 3 इनामी...

Jharkhand Maoist Surrender: झारखंड में माओवादी संगठन के खिलाफ सुरक्षा बलों की कार्रवाई के बीच संगठन को बड़ा झटका लगने की जानकारी सामने आई...

Ranchi University PhD Admission 2026: रांची यूनिवर्सिटी में PhD के लिए...

Ranchi University PhD Admission 2026: रांची विश्वविद्यालय में इस बार पीएचडी प्रवेश को लेकर कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। विश्वविद्यालय में पीएचडी रेगुलेशन...