JDU छोड़ बेटे संग RLD में शामिल हुए केसी त्यागी, जंयत चौधरी ने दिलाई सदस्यता

पटना : जनता दल यूनाइटेड (JDU) के वरिष्ठ नेता रहे केसी त्यागी और उनके बेटे अंबरीष त्यागी ने राष्ट्रीय लोक दल (RLD) का दामन थाम लिया है। रालोद अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने दोनों नेताओं को औपचारिक रूप से पार्टी में शामिल कराया। केसी त्यागी लंबे समय से राजनीति में सक्रिय रहे हैं, ऐसे में उनके अनुभव का फायदा पार्टी को मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। वहीं अंबरीष त्यागी के आने से युवाओं के बीच भी रालोद की पकड़ मजबूत हो सकती है।

पहले से लग रही थीं अटकलें

केसी त्यागी के रालोद में शामिल होने की चर्चा पिछले कई दिनों से चल रही थी, जिस पर अब विराम लग गया है। इसी महीने 16 तारीख को उन्होंने एक बयान जारी कर साफ कर दिया था कि उन्होंने जदयू के सदस्यता अभियान के तहत अपनी सदस्यता का नवीकरण नहीं कराया है। इसके बाद से ही उनके पार्टी छोड़ने की अटकलें तेज हो गई थीं।

नीतीश कुमार को लेकर बयान से बढ़ी दूरी

दरअसल, इसी साल नौ जनवरी को केसी त्यागी ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भारत रत्न देने की मांग की थी। इस बयान के बाद जदयू की तरफ से तीखी प्रतिक्रिया आई थी। पार्टी ने यहां तक कह दिया था कि यह स्पष्ट नहीं है कि केसी त्यागी अब पार्टी में हैं भी या नहीं। इसी के बाद से उनके और पार्टी के बीच दूरी बढ़ती नजर आई।

JDU के पुराने और अहम चेहरा रहे हैं त्यागी

केसी त्यागी जदयू के गठन के समय से ही पार्टी के अहम नेताओं में रहे हैं। साल 2003 में जब समता पार्टी और जनता दल का विलय हुआ था। तब जॉर्ज फर्नांडिस, शरद यादव और नीतीश कुमार के साथ त्यागी भी मजबूत स्तंभ माने जाते थे। उन्होंने लंबे समय तक पार्टी के प्रधान महासचिव के रूप में काम किया और शीर्ष नेतृत्व के साथ करीबी तालमेल बनाए रखा। अब उनके रालोद में जाने को राजनीतिक रूप से एक बड़े बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है।

यह भी पढ़े : केसी त्यागी का बड़ा ऐलान, खुद को पार्टी से अलग करने का लिया फैसला

हाई-प्रोफाइल आभूषण चोरी की वारदात का सफल खुलासा, जेवरात, नग चोरी...

मुजफ्फरपुर : मुजफ्फरपुर पुलिस ने क्लब में हुई हाई-प्रोफाइल आभूषण चोरी की वारदात का सफल खुलासा कर लिया है। नगर थाना क्षेत्र स्थित मुजफ्फरपुर...

Deoghar News: उदय शंकर सिंह ने किया 92 लाख की योजना...

Deoghar News: देवघर जिले के सारठ विधानसभा क्षेत्र में जल संरक्षण और सिंचाई व्यवस्था को मज़बूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया...

12 साल पुराने तेजाब हमले के मामले में आरोपी दोषी करार,...

मोतिहारी : मोतिहारी से एक सनसनीखेज और लंबे समय से चल रहे आपराधिक मामले में अहम मोड़ आया है। जमीन विवाद को लेकर हुए...