संजय सरावगी ने कहा- तप, त्याग व परिवर्तन PM मोदी के नेतृत्व में बिहार ने छुआ विकास का शिखर

पटना : भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 8931 दिनों का सार्वजनिक जीवन अदम्य इच्छाशक्ति, कठोर परिश्रम, तपस्या और राष्ट्र के प्रति पूर्ण समर्पण का अनुपम उदाहरण है। उनका जीवन ‘निष्काम कर्मयोग’ की सच्ची परिभाषा प्रस्तुत करता है, जहां प्रत्येक क्षण और प्रत्येक निर्णय राष्ट्रहित को समर्पित रहा है।

PM मोदी ने सिक्किम के CM रहे, पवन कुमार चामलिंग को पीछे छोड़ा – प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी

उन्होंने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिक्किम के मुख्यमंत्री रहे, पवन कुमार चामलिंग को पीछे छोड़ते हुए भारत में सरकार के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रमुख बनने का रिकॉर्ड बनाया है। पवन कुमार चामलिंग ने मुख्यमंत्री के रूप में 8,930 दिन सेवा दी थी जबकि पीएम मोदी ने बतौर प्रधानमंत्री और मुख्य्मंत्री अब 8,931 दिन पूरे कर लिए हैं।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की कार्यशैली अद्वितीय है

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की कार्यशैली अद्वितीय है वे निरंतर 18-18 घंटे कार्य करते हुए देश के विकास को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में जुटे रहते हैं। सीमित संसाधनों से उठकर देश के सर्वोच्च पद तक पहुंचना और फिर उसी ऊर्जा के साथ देशसेवा में निरंतर लगे रहना, यह उनके असाधारण व्यक्तित्व और दृढ़ संकल्प को दर्शाता है। उनका नेतृत्व न केवल निर्णायक है, बल्कि संवेदनशील भी है, जो गरीब, वंचित और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के दर्द को समझता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में बिहार ने विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं ने राज्य के करोड़ों गरीब, वंचित और पिछड़े वर्गों के जीवन में ठोस परिवर्तन लाया है।

संजय सरावगी ने कहा- प्रधानमंत्री जन धन योजना के माध्यम से वित्तीय समावेशन को बढ़ावा मिला

संजय सरावगी ने कहा कि प्रधानमंत्री जन धन योजना के माध्यम से वित्तीय समावेशन को बढ़ावा मिला, उज्ज्वला योजना ने माताओं-बहनों को धुएं से मुक्ति देकर सम्मानजनक जीवन दिया, आयुष्मान भारत योजना ने गरीबों को मुफ्त स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान की तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लाखों परिवारों को पक्के घर उपलब्ध कराए गए। इन योजनाओं के पीछे प्रधानमंत्री की दूरदृष्टि, सतत मॉनिटरिंग और जमीनी स्तर तक प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता स्पष्ट रूप से दिखाई देती है।

सरावगी ने कहा- आधारभूत संरचना के क्षेत्र में भी बिहार में ऐतिहासिक प्रगति हुई है

सरावगी ने कहा कि आधारभूत संरचना के क्षेत्र में भी बिहार में ऐतिहासिक प्रगति हुई है। राष्ट्रीय राजमार्गों का तेजी से विस्तार, रेलवे के आधुनिकीकरण, नए पुलों एवं कनेक्टिविटी परियोजनाओं के माध्यम से राज्य को विकास की नई रफ्तार मिली है। यह सब प्रधानमंत्री मोदी जी की व्यक्तिगत निगरानी, स्पष्ट नीति और विकास के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता का परिणाम है।

‘PM ने शासन को केवल प्रशासन तक सीमित नहीं रखा, बल्कि उसे ‘सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण’ का सशक्त माध्यम बनाया’

उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने शासन को केवल प्रशासन तक सीमित नहीं रखा, बल्कि उसे ‘सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण’ का सशक्त माध्यम बनाया। ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास’ का उनका मंत्र आज हर भारतीय के मन में विश्वास का आधार बन चुका है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री के अथक परिश्रम, पारदर्शी नेतृत्व और दूरदर्शी नीतियों के कारण आज भारत का वैश्विक मान बढ़ा है और ‘विकसित भारत @2047’ का संकल्प जन-जन का अभियान बन चुका है। लगातार तीन लोकसभा चुनावों में प्राप्त ऐतिहासिक जनादेश उनके प्रति देशवासियों के अटूट विश्वास का प्रमाण है।

सरावगी ने कहा- नरेंद्र मोदी का यह 8931 दिनों का समर्पित सार्वजनिक जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है

उन्होंने कहा कि पीएम मोदी आज न केवल देश मे बल्कि विदेशों में भी सर्वाधिक लोकप्रिय नेता है, जो उनके व्यक्तित्व को और बड़ा बनाता है। अंत में सरावगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह 8931 दिनों का समर्पित सार्वजनिक जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका तप, त्याग और परिश्रम आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा, और उनके नेतृत्व में बिहार सहित पूरा देश विकास, सुशासन और समृद्धि की दिशा में निरंतर अग्रसर रहेगा।

यह भी पढ़े : बिहार का 114वां स्थापना दिवस : राष्ट्रपति ने दी बधाई, PM मोदी ने कहा- प्रगति के नए अध्याय गढ़ रहा प्रदेश

Bihar MLC Election: तिरहुत शिक्षक-स्नातक सीटों पर NDA की जीत का...

Bihar MLC Election, मुजफ्फरपुर: बिहार में शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के विधान परिषद चुनाव को लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है। भारतीय...

Jio Platforms IPO: जियो के आईपीओ पर ₹2.5 लाख करोड़ से...

Jio Platforms IPO: जियो प्लेटफॉर्म्स के प्रस्तावित आईपीओ को एंकर निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। कंपनी की ₹8,110 करोड़ की एंकर बुक के...

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...