चैती छठ पूजा करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरा ट्रैक्टर एंबुलेंस से टकरायी, 30 से 35 लोग घायल

औरंगाबाद : बिहार सहित पटना में चैती छठ का पावन पर्व चल रहा है। आज पहला अर्ध्य दिया जाएगा। कल दूसरा अर्ध्य के साथ चैती छठ का समापन हो जाएगा। इसी बीच औरंगाबाद में चैती छठ पूजा करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरा ट्रैक्टर एंबुलेंस से टकरा गई। जिसमें 30 में 35 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए स्थानीय लोगों की मदद से औरंगाबाद सदर अस्पताल लाया गया जहां की सभी का इलाज चल रहा है।

घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के फॉर्म मोड़ समिति की है

आपको बता दें कि घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के फॉर्म मोड़ समिति की है। बताया जाता है कि एक ट्रैक्टर पर सवार होकर सभी श्रद्धालु ओबरा प्रखंड के सरसौली गांव से देव चैती छठ पूजा करने जा रहे थे। तभी तेज रफ्तार आ रही एंबुलेंस ने ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। जिससे की 30 से 35 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों के इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल लाया गया जहां 10 की हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया है। श्रद्धालुओं ने बताया कि सारी खुशियां पर पानी फिर गया है।

Aurangabad Acc 1 1 22Scope News
चैती छठ पूजा करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरा ट्रैक्टर एंबुलेंस से टकरायी, 30 से 35 लोग घायल

यह भी पढ़े : नई चीनी मिलों की स्थापना और बंद मिलों को चालू करने की तैयारी तेज

रुपेश कुमार की रिपोर्ट

Vintage Bentley Cars in Jharkhand: जब सड़क पर दौड़ा इतिहास! 1926...

Vintage Bentley Cars in Jharkhand: कभी-कभी सड़क पर गुजरती कोई गाड़ी केवल एक वाहन नहीं होती, बल्कि अपने साथ इतिहास का पूरा दौर लेकर...

JBVNL Transfer News: झारखंड बिजली विभाग में बड़ा फेरबदल! अमित कुमार,...

JBVNL Transfer News, रांची: झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने पांच विद्युत कार्यपालक अभियंताओं का तबादला करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं।...

Bihar Rabi Farming Target 2026: बिहार में 48 लाख हेक्टेयर में...

Bihar Rabi Farming Target 2026: बिहार सरकार ने वर्ष 2026 के रबी महाअभियान के तहत करीब 48 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में वासंतिक यानी रबी...