Railway Recruitment 2022 : रेलवे में ग्रुप C के पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

Railway Recruitment 2022 : रेलवे में ग्रुप C के पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

साउथ वेस्‍टर्न रेलवे (SWR) के रेलवे रिक्रूटमेंट सेल (RRC) ने

योग्‍य उम्‍मीदवारों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. रेलवे में नौकरी पाने के इच्‍छुक उम्‍मीदवारों के लिए यह एक अच्‍छा मौका है.

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, कुल 147 रिक्तियों पर योग्‍य उम्‍मीदवारों का चयन किया जाएगा. भर्ती मालगाड़ी मैनेजर के पदों पर की जानी है.

जो उम्‍मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह आवेदन, चयन और भर्ती से जुड़ी सभी जरूरी जानकारियां आधिकारिक वेबसाइट jobs.rrchubli.in पर जारी नोटिफिकेशन में चेक कर लें.

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 01 अप्रैल से शुरू हो चुकी है और अप्‍लाई करने की लास्‍ट डेट 25 अप्रैल 2022 है. इच्‍छुक उम्‍मीदवार rrchubli.in के माध्‍यम से आवेदन दर्ज कर सकते हैं. मालगाड़ी मैनेजर के पदों के लिए भर्ती डॉक्‍यूमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकल एग्‍जाम और कंप्‍यूटर आधारित टेस्‍ट के माध्‍यम से की जाएगी. विस्‍तृत जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन में मौजूद है.

railway 22Scope News

Railway Recruitment 2022: ऐसे करें अप्‍लाई

बताई गई आधिकारिक वेबसाइट rrchubli.in पर जाएं.
अब होमपेज पर दिख रहे जॉब सेक्‍शन पर जाएं.
नोटिफिकेशन पाने के लिए नोटिफिकेशन का लिंक खोले.
उम्‍मीदवार इसी पेज पर रजिस्‍ट्रेशन पूरा कर लें.
अब लॉगिन करें और फॉर्म सब्मिट कर दें.
डॉक्‍यूमेंट्स और सिग्‍नेचर अपलोड कर आवेदन पूरा करें.

ग्रेजुएट उम्‍मीदवार कर सकते हैं अप्‍लाई

रजिस्‍ट्रेशन उन्‍हीं मोबाइल नंबर और ईमेल से करें जो पूरी भर्ती के दौरान चालू रहेगा. किसी मान्‍यताप्राप्‍त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट उम्‍मीदवार इस भर्ती के लिए अप्‍लाई कर सकते हैं. अधिकतम आयुसीमा 42 वर्ष निर्धारित है जिसमें आरक्षित कैटेगरी के उम्‍मीदवारों के लिए छूट का भी प्रावधान है. चयनित उम्‍मीदवारों को 7th CPC लेवल 5 के तहत वेतन मिलेगा. उम्‍मीदवारों को कोई एप्लिकेशन फीस नहीं जमा करनी है. अन्‍य सभी जानकारियां आधिकारिक नोटिफिकेशन में मौजूद हैं.

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी...

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है। गुरुवार को उत्पाद विभाग...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो की अग्रिम जमानत पर 14...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को धनबाद के एमपी-एमएलए न्यायालय में सुनवाई...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट में याचिका,...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार में पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। गुरुवार...