बुढ़ापे का सहारा बनी कलाकार पेंशन, सम्मान के साथ जी रहे बिहार के कलाकार

पटना : मुख्यमंत्री कलाकार पेंशन योजना प्रदेश के कई कलाकारों के अब वरदान साबित हो रहा है। राज्य के कलाकारों के जीवन को बेहतर एवं आर्थिक रुप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रदेश सरकार ने इस कल्याणकारी योजना को लागू किया है। योजना के तहत कलाकारों को तीन हजार रुपए प्रति माह पेंशन सहायता के रूप में दी जायेगी। जिससे वे अपने बुढ़ापे के दिनों में सम्मानजनक जीवन व्यापन कर सकें।

कई अलग-अलग क्षेत्र के कलाकारों ने 3 हजार प्रति महीने पेंशन पाने के बाद अपने अनुभवों को साझा किया

इसी कड़ी में कई अलग-अलग क्षेत्र के कलाकारों ने तीन हजार प्रति महीने पेंशन पाने के बाद अपने अनुभवों को साझा किया। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार की यह योजना हम कलाकारों के उत्थान व सम्मानपूर्वक जीवन-यापन के लिए बेहद कारगर साबित हो रही है। इससे हम कलाकारों को आर्थिक बल के अलावा दूसरे राज्य या देशों में अपने-अपने कला का प्रदर्शन करने के लिए आत्म विश्वास भी मिल रहा है।

CM Artists Pension Scheme 1 22Scope News

सरकार ने पेंशन योजना से कलाकारों को दिया सम्मान – कवि विवेकानंद

किशनगंज जिले के रहने वाले 59 वर्ष कवि विवेकानंद ठाकुर ने कहा कि कलाकार पेंशन योजना ने हम कलाकारों को बेहद सम्मानजनक स्थिति में पहुंचाया है। पेशे से कवि व लेखक विवेकानंद अबतक आठ से अधिक किताब लिख चुके है। उन्होंने अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि हाल ही में स्थानीय भाषा सुरजापुरी में ‘कुकडूमर्कूं’ किताब लिखी है। जिससे इस भाषा में पहला काव्य पुस्तक के तौर पर जाना जा रहा है। साथ ही उन्होंने बताया कि उनकी किताब फेसबुक का रमन एक्सप्रेस भी काफी प्रसिद्ध हुई है। बिहार सरकार द्बारा हर महीने तीन हजार पेंशन मिलने से वे बहुत खुश हैं और वे अपने कला को और अधिक ऊंचाईयों पर ले जाने के लिए और लगातार प्रयास कर रह हैं।

CM Artists Pension Scheme 2 22Scope News

घटमवादक बासुकीनाथ ने योजना को बताया जीवनदान

वहीं जहानाबाद जिले के टेहटा निवासी 54 वर्षीय घड़ा यानि घटमवादक बासुकीनाथ पेशे से तबलावादक है। जो बिहार सहित अन्य जगहों पर जाकर अपनी कला का प्रदर्शन करते हैं। उन्होंने कलाकार पेंशन योजना का लाभ मिलने पर कहा कि इस क्षेत्र में उन्हें 25-30 साल का अनुभव प्राप्त है। आमतौर पर बुढ़ापे के दिनों में कलाकारों को कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। यह योजना हमारे लिए जीवनदान साबित हो रहा है। अब हम कलाकार भी अपने बुढ़ापे के दिनों में सिर उठाकर जी सकेंगे। साथ ही हमें अपने जीवन-व्यापन के लिए किसी पर निर्भर होने की जरूरत नहीं होगी। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री व कला व संस्कृति विभाग का दिल से धन्यवाद व्यक्ति किया है।

CM Artists Pension Scheme 3 22Scope News

‘योजना न सिर्फ आर्थिक सहयोग प्रदान कर रही है, बल्कि समाज में कलाकारों के योगदान को पहचान और गरिमा भी दे रही है’

कलाकार पेंशन योजना से लाभान्वित कलाकारों ने बिहार सरकार की इस जनकल्याणकारी पहल को कलाकारों के सम्मान, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है। उन्होंने कहा कि यह योजना न सिर्फ आर्थिक सहयोग प्रदान कर रही है, बल्कि समाज में कलाकारों के योगदान को पहचान और गरिमा भी दे रही है।

CM Artists Pension Scheme 22Scope News

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने समृद्धि यात्रा के दौरान बक्सर जिले को दी 592 करोड़ की योजनाओं की सौगात, 64 विकास योजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास

मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के संबंध में प्रकाशित समाचार...

पटना : मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना के संबंध में प्रकाशित समाचार में योजना के क्रियान्वयन, अनुश्रवण एवं अनुरक्षण व्यवस्था से संबंधित तथ्यों...

Bermo Muharram News: चंद्रपुरा में मोहर्रम का अनोखा नजारा, अखाड़ों के...

Bermo Muharram News: बोकारो ज़िले के बेरमो इलाके में शनिवार को मुहर्रम का त्योहार शांति और आपसी भाईचारे के साथ संपन्न हुआ। चंद्रपुरा, पिपराडीह,...

Jamshedpur Anti Drug Campaign: नशा विरोधी अभियान का समापन, मानव श्रृंखला...

Jamshedpur Anti Drug Campaign: नशीले पदार्थों के सेवन के बुरे असर के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए पूरे राज्य में चलाए जा रहे अभियान...