TVF की अगली फिल्म ‘शिव-शक्ति’ की शूटिंग बिहार में होगी

पटना : टीवीएफ की अगली फिल्म ‘शिव-शक्ति’ की शूटिंग बिहार में होगी। युवाओं को प्रशिक्षण के साथ मिलेगा फिल्म में काम करने का मौका। पंचायत के अगले सीजन का प्रीमियर बिहार में। विभिन्न विभागों के साथ मिलकर प्रदेश स्तर पर युवाओं को फिल्म निर्माण में प्रशिक्षित करने की योजना कला एवं संस्कृति विभाग के सचिव प्रणव कुमार ने दी। बिहार की कहानी बिहार में शूट होगी। बिहार के स्थानीय लोगों को जॉब ऑन ट्रेनिंग की योजना द वायरल फीवर संस्थापक अरुणाभ कुमार देंगे।

इस खास कार्यक्रम में कई अधिकारी के साथ फिल्म से जुड़े लोग भी हुए शामिल

पटना में कला एवं संस्कृति विभाग के सचिव-सह-बिहार राज्य फिल्म विकास एवं वित्त निगम के प्रबंध निदेशक प्रणव कुमार और फिल्म निगम की महाप्रबंधक रूबी एवं प्रोडक्शन हाउस ‘द वायरल फीवर’ (TVF) संस्थापक अरुणाभ कुमार और टीवीएफ के प्रेसिडेंट विजय कोशी के साथ की बैठक हुई। टीवीएफ लोकप्रिय वेबसीरीज पंचायत, गुल्लक, कोटा फैक्ट्री, ग्राम चिकित्सालय, एस्पीरेंट, हाफ सीए, सिक्सर, सेना, चंद्रयान, हेल्लो बच्चों आदि की निर्माता है।

Shiva Shakti 1 22Scope News

हम बिहार में फिल्म उद्योग के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए आगे बढ़कर काम कर रहे हैं – प्रणव कुमार

प्रणव कुमार ने कहा कि हम बिहार में फिल्म उद्योग के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए आगे बढ़कर काम कर रहे हैं और फिल्म निर्माताओं की जरूरत को समझते हुए हर संभव मदद देने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म निर्माता राज्य सरकार की स्वामित्व वाली कैरवान का इस्तेमाल वैनिटी वैन के रूप में कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि टीवीएफ के बैनर तले बनी वेबसीरीज की कहानी कहीं न कहीं बिहार से जुड़ी होती हैं, यहां के लोकेशन में विविधता भी है, बिहार से जुड़ी कहानियों की शूटिंग बिहार में होने से यह ज्यादा वास्तविक लगेगा।

Shiva Shakti 2 22Scope News

रूबी ने विश्वास दिलाया और कहा- TVF को बिहार में शूटिंग के लिए जो भी जरूरत होगी

उन्होंने कहा कि हमारी कोशिश शूटिंग के लिए ऐसी व्यवस्था बनाना है, जहां फिल्म निर्माताओं को संसाधन जुटाने से लेकर शूटिंग की अनुमति और अनुदान प्राप्त करने में कोई दिक्कत न हो। बिहार में लगातार फिल्म शूटिंग हो रही है, और अबतक किसी निर्माता को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कोई परेशानी नहीं हुई है। रूबी ने विश्वास दिलाया कि टीवीएफ को बिहार में शूटिंग के लिए जो भी जरूरत होगी उसे फिल्म निगम और कला एवं संस्कृति विभाग की ओर से पूरा करने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने कहा कि बिहार में फिल्म के लिए आधारभूत ढांचा विकसित और उपकरणों की व्यवस्था करने के साथ ही फिल्म निर्माण में दक्ष लोगों और वेंडर का डेटा बेस तैयार किया जा रहा है।

Shiva Shakti 3 22Scope News

TVF के संस्थापक अरुणाभ कुमार ने कहा- वह खुद बिहार से हैं और बिहार को बखूबी समझते हैं

टीवीएफ के संस्थापक अरुणाभ कुमार ने कहा कि वह खुद बिहार से हैं और बिहार को बखूबी समझते हैं, हमारे प्रोडक्शन हाउस की बनी फिल्में कहीं न कहीं बिहार की संस्कृति से प्रभावित रही है, बिहार में फिल्मों और वेबसीरीज की शूटिंग करना अपनी माटी के कर्ज को लौटाने जैसा है। उन्होंने कहा कि बिहार में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। यहां के लोगों ने कला, साहित्य और फिल्मों में अपना उल्लेखनीय योगदान दिया है। वह बिहार को अपना अगला शूटिंग डेस्टिनेशन बनाना चाहते हैं।

Shiva Shakti 4 22Scope News

अगली फिल्म ‘शिव-शक्ति’ सहित कई प्रोजेक्ट की शूटिंग बिहार में करने की योजना साझा की

उन्होंने अगली फिल्म ‘शिव-शक्ति’ सहित कई प्रोजेक्ट की शूटिंग बिहार में करने की योजना साझा की, जिसके लिए कलाकारों सहित मानव संसाधन की अपस्कीलिंग करने और उन्हें फिल्म में काम देने की बात कही। इससे फिल्म निर्माण की लागत में कमी आने के साथ ही स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा। उन्होंने टीवीएफ की लोकप्रिय वेबसीरीज ‘पंचायत’ का प्रीमियर बिहार में करने की इच्छा जताई है। अरुणाभ ने कहा कि फिल्म निर्माण में एकेडमिक्स से ज्यादा प्रैक्टिकल नॉलेज जरूरी होता है। उन्होंने ‘जॉब ऑन ट्रेनिंग’ यानी फिल्म में काम करने के दौरान युवाओं को जरूरी प्रशिक्षण देने की बात कही है।

Shiva Shakti 5 22Scope News

बिहार में फिल्म की शूटिंग के साथ ही युवाओं को फिल्म निर्माण से जुड़ी ट्रेनिंग मिलने से एक साथ प्रदेश को कई लाभ होगा – प्रणव कुमार

प्रणव कुमार ने कहा कि बिहार में फिल्म की शूटिंग के साथ ही युवाओं को फिल्म निर्माण से जुड़ी ट्रेनिंग मिलने से एक साथ प्रदेश को कई लाभ होगा। जहां प्रदेश में फिल्म की शूटिंग होने से नए रोजगार पैदा होंगे और पर्यटक स्थलों को वैश्विक पहचान मिलेगी, वहीं युवाओं को फिल्म उद्योग के लिए एक कुशल कामगार के तौर पर ट्रेनिंग भी मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस योजना को अमलीजामा पहनाने के लिए कला एवं संस्कृति विभाग अन्य विभागों के साथ मिलकर काम करेगा। इसको लेकर जल्द ही ठोस योजना टीवीएफ के साथ बनाई जाएगी।

Shiva Shakti 6 22Scope News

भारत के लोगों के साथ ही गैर-भारतीय हमारी वेबसीरीज को देख रहे हैं – विजय कोशी

विजय कोशी ने कहा कि भारत के लोगों के साथ ही गैर-भारतीय हमारी वेबसीरीज को देख रहे हैं, बदलते और बढ़ते हुए भारत की प्रशंसा कर रहे हैं और हमारी संस्कृति से रू-ब-रू हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम असली भारत को परदे पर दिखाने में यकीन रखते हैं, हमारे पास तीन हजार सालों की कहानी की समृद्ध विरासत है, इसलिए हमें पश्चिमी दुनिया से कहानी उधार लेने की जरूरत नहीं है, आने वाले समय में और भी जमीन से जुड़ी प्रेरणादायी कहानियां टीवीएफ की ओर से देखने को मिलेगी। उन्होंने सरकार से बिहार में शूट के लिए जरूरी उपकरण उपलब्ध करवाने की मांग की।

यह भी पढ़े : बुढ़ापे का सहारा बनी कलाकार पेंशन, सम्मान के साथ जी रहे बिहार के कलाकार

Highlights

Nawada Shopping Mall Fire: नवादा के पकरीबरावां में वेलकम शॉपिंग मॉल...

Nawada Shopping Mall Fire: बिहार के नवादा जिले के पकरीबरावां इलाके में स्थित वेलकम शॉपिंग मॉल में भीषण आग लगने की सूचना सामने आई...

Anant Singh JDU Expulsion: JDU से निष्कासन के बाद अनंत सिंह...

Anant Singh JDU Expulsion, पटना: जनता दल यूनाइटेड (JDU) से छह साल के लिए निष्कासित किए जाने के बाद मोकामा विधायक अनंत सिंह के...

Madhubani Kamla River Accident: मधुबनी में कमला नदी में धसना गिरने...

Madhubani Kamla River Accident: बिहार के मधुबनी जिले में कमला नदी में धसना गिरने से एक बच्ची और एक महिला की मौत हो गई।...