मोकामा ट्रेन लूटकांड का पर्दाफाश, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

मोकामा : बीते 15 मार्च को दानापुर-किउल रेलखंड के रामपुर डुमरा स्टेशन के पास कोलकाता जयनगर में लूट की वारदात को बदमाशों ने अंजाम दिया था। जिसकी प्राथमिकी पीड़िता के पति ब्रजनंदन कुमार ने समस्तीपुर जीआरपी में दर्ज कराई थी। उसके बाद हाथीदह रेल पुलिस को किउल से यह सूचना प्राप्त हुई कि कोलकाता जयनगर में रामपुर डुमरा स्टेशन के पास लूट की घटना को अंजाम दिया गया है।

पुलिस ने विशेष टीम गठित कर आगे की कार्रवाई की

पुलिस की विशेष टीम जिसमें जीआरपी हाथीदह, मोकामा आरपीएफ और जीआरपी की विशेष इकाई के द्वारा तकनीकी अनुसंधान प्रारंभ किया गया। लंबे चले इस अनुसंधान और छापेमारी के बाद गुप्त सूचना के आधार पर आखिरकार पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मुख्य आरोपी लखीसराय जिले का रहने वाला है। जिसकी पहचान पिंटू कुमार के रूप में हुई है। आरोपी ने बताया कि उसके साथ लखीसराय के वंशिपुर का रहने वाला राजकुमार नामक बदमाश भी घटना में शामिल था। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छापेमारी जारी है।

Mokama Chori 1 22Scope News

पुलिस ने आरोपी पिंटू के निशानदेही पर लूटे हुई आभूषण व नगद रुपए भी बरामद की

वहीं पुलिस ने आरोपी पिंटू की निशानदेही पर सोनी ज्वेलर्स का मालिक दुकानदार सुबोध प्रसाद वर्मा के पास से लूटी गई आभूषण और कुछ नकद भी बरामद कर लिया हैं। पिंटू ने बताया कि उसने दुकानदार को 28 हजार रुपए में लूट का सामान बेच दिया था, जिसे दुकानदार ने भी स्वीकार किया है। वहीं पुलिस ने दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया एवं उसके यहां बेची गई आभूषण भी बरामद कर ली है। वहीं इस मामले में रेल एसपी ने प्रेसवार्त कर इसकी जानकारी साझा करेंगे।

Mokama Chori 2 22Scope News

Mokama Chori 22Scope News

यह भी पढ़े : कड़े तेवर के बाद मोकामा के रेल परिसर के एवेंडेड क्वार्टरों पर चला बुलडोजर

विकाश कुमार की रिपोर्ट

RIMS Admission 2026: रिम्स में MBBS की 250 सीटों पर 29...

RIMS Admission 2026, रांची: राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में एमबीबीएस की 250 सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया शनिवार, 29 अगस्त से शुरू होगी। इनमें स्टेट...

Jairam Mahto Arrest: जयराम महतो पर बढ़ा पुलिस का दबाव, 5...

Jairam Mahto Arrest, धनबाद: बरवाअड्डा थाना प्रभारी के साथ कथित गाली-गलौज, धमकी और थाना कार्यालय में तोड़फोड़ के मामले ने अब तूल पकड़ लिया...

Nepal Flash Flood: बिहार सरकार ने काठमांडू में फंसे महाराष्ट्र के...

 नेपाल में फ्लैश फ्लड के कारण काठमांडू में फंसे महाराष्ट्र के करीब 100 तीर्थयात्रियों को बिहार सरकार ने सुरक्षित रेस्क्यू कर ट्रेन से महाराष्ट्र...