संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत, इलाके में सनसनी

पटना सिटी : पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र स्थित भद्रघाट के रमना स्कूल इलाके में शनिवार की सुबह एक युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत से अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने युवक को अचेत हालत में देखकर तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही आलमगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पहचान सुनिश्चित करने की कोशिश शुरू कर दी है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

घटनास्थल की बारीकी से जांच की जा रही है, आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ-साथ CCTV फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं – पुलिस

पुलिस ने बताया कि घटनास्थल की बारीकी से जांच की जा रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ-साथ सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि मौत के कारणों का पता लगाया जा सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुबह अचानक युवक को गिरा हुआ देखकर हड़कंप मच गया। प्रशासन और फॉरेंसिक टीम मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने आशंका जताई है कि विस्तृत जांच के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

Patna City Maut 2 22Scope News

Patna City Maut 1 22Scope News

यह भी पढ़े : बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश, सरगना सहित 2 अन्य शातिर गिरफ्तार

उमेश चौबे की रिपोर्ट

CM Samrat Chaudhary Raksha Bandhan: रक्षा बंधन पर बहनों के बीच...

CM Samrat Chaudhary Raksha Bandhan, पटना: रक्षा बंधन के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आई बहनों...

ESL Steel Project Jeevika: 25 महिला लाभार्थियों के साथ ESL Steel...

ESL Steel Project Jeevika: रक्षाबंधन के अवसर पर ESL Steel Limited ने प्रोजेक्ट जीविका के तहत गिधटांड़ (हुटुपाथर) स्थित जूट मॉडल सेंटर में विशेष...

Sitamarhi Police Didi: सीतामढ़ी में महिला सुरक्षा के लिए बड़ी पहल,...

Sitamarhi Police Didi: रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर सीतामढ़ी में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में पुलिस की ओर...