युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, इलाके में फैली सनसनी

औरंगाबाद : औरंगाबाद जिले में एक युवक की संदिग्ध परिस्थिति में मौत का मामला सामने आया है। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र मोर गांव निवासी गोविंद विश्वकर्मा के रूप में की गई है। उसका शव रफीगंज थाना क्षेत्र के सिमरा जमशेद गांव के पास ससुराल से लगभग एक किलोमीटर दूर एक आम के पेड़ के नीचे से बरामद किया गया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल भेज दिया गया। मृतक की पत्नी पूनम ने इस मामले में चौंकाने वाला बयान दिया है। उसने बताया कि उसका पति शराब पीने का आदी था और अक्सर शराब का सेवन करता था। उसके अनुसार, गोविंद ने संभवतः खाली पेट शराब पी ली थी, जिसके कारण लू लगने से उसकी मौत हो गई।

Aurangabad Maut 1 22Scope News

बिहार में शराबबंदी के बावजूद आसानी से शराब उपलब्ध हो जाती है – पत्नी

पत्नी ने यह भी कहा कि बिहार में शराबबंदी के बावजूद आसानी से शराब उपलब्ध हो जाती है। उसने यहां तक दावा किया कि अगर कोई चाहे तो वह अभी शराब उपलब्ध करवा सकती है, जिससे शराबबंदी की वास्तविक स्थिति पर भी सवाल उठने लगे हैं। इधर, घटना की सूचना मिलते हैं मौके पर पहुंची पुलिस में पूरे मामले की जांच में जुड़ गई है।

Aurangabad Maut 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : STF की विशेष टीम व शेखपुरा पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई, बरबीघा से दबोचे गए 3 साइबर अपराधी

रुपेश कुमार की रिपोर्ट

India vs West Indies T20: रांची पहुंचे खिलाड़ियों को मिलेगा झारखंडी...

India vs West Indies T20, रांची: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 9 अक्टूबर को जेएससीए स्टेडियम में टी-20 मुकाबला खेला जाना है। मैच से...

Rupi Soren Last Rites: रूपी सोरेन की अंतिम यात्रा आज नेमरा...

Rupi Soren Last Rites, रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां और दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन का अंतिम संस्कार उनके...

Rupi Soren Untold Story: शिबू सोरेन के संघर्ष के पीछे रूपी...

Rupi Soren Untold Story, रांची: झारखंड आंदोलन की कहानी में दिशोम गुरु शिबू सोरेन का नाम प्रमुख नेताओं में लिया जाता है। महाजनी प्रथा...