संदिग्ध अवस्था में दवा विक्रेता युवक की मौत

बेगूसराय : संदिग्ध अवस्था में दवा विक्रेता युवक की मौत हो गई है। इस मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना चकिया थाना क्षेत्र की है। मृतक युवक की पहचान चकिया थाना क्षेत्र के गंगा प्रसाद बिन टोली गांव के रहने वाले स्वर्गीय कालों शाह का पुत्र राम भजन शाह के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि राम भजन साह बृहस्पतिवार की देर शाम दवाई बेचकर अपने साइकिल पर सवार होकर घर वापस लौट रहा था। तभी चकिया के पास संदिग्ध अवस्था में राम भजन साह की मौत की सूचना परिजनों को मिली।

हालांकि इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने चकिया थाना पुलिस को दी। मौके पर चकिया थाने के पुलिस पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है। और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। हालांकि कुछ लोगों का कहना है कि सड़क दुर्घटना में इसकी मौत हुई है। वहीं युवक की मौत के बाद पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल में एक मेडिकल टीम गठित कर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का खुलासा हो पाएगा। बताया जा रहा है कि मृतक राम भजन साह पिछले कई वर्षों से गांव में ही दवाई बेचने का काम करता था।

यह भी पढ़े : फोन के किस्त का रुपया दिलाने गए युवक की हुई हत्या

यह भी देखें :

अजय सिंह की रिपोर्ट

Ranchi News: 33 महिला पर्यवेक्षिकाओं की डिग्री पर सवाल, UGC से...

रांची में महिला पर्यवेक्षिका पद के लिए सफल 33 अभ्यर्थियों की डिग्री जांच के घेरे में है। राधा गोविंद विवि की डिग्री में कई...

Ranchi Crime: नाबालिग से 17 लाख के जेवर खरीदने का आरोप,...

 रांची के चुटिया में नाबालिग से करीब 17 लाख रुपये के सोने के जेवर खरीदने का आरोप है। पुलिस ने साक्षी ज्वेलर्स के संचालकों...

Ranchi Rail Block: किता-सिल्ली रेलखंड पर आज ब्लॉक, कई ट्रेनें रद्द;...

 रांची रेल मंडल के किता-सिल्ली रेलखंड पर 5 सितंबर को विकास कार्य के चलते ब्लॉक रहेगा। कई ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द रहेंगी और...