Advertisment

BJP स्थापना दिवस : प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने की बैठक, कहा- ‘गांव बस्ती चलो अभियान’ विधानसभा के 50 गांवों में होगा आयोजित

पटना : भाजपा अगले महीने स्थापना दिवस बड़े धूमधाम से मनाने जा रही है। स्थापना दिवस पर कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। बिहार भाजपा द्वारा पार्टी के स्थापना दिवस को लेकर व्यापक तैयारी की जा रही है। छह अप्रैल को भाजपा के स्थापना दिवस को लेकर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने एक बैठक की। इस बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री भिखू भाई दलसानिया, प्रदेश महामंत्री राधामोहन शर्मा सहित पार्टी के अन्य सम्मानित पदाधिकारी एवं समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वर्चुअल माध्यम से हुए इस महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक में जिला और मंडल के पदाधिकारी भी जुड़े।

संजय सरावगी ने कहा- बैठक के दौरान संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने के विभिन्न पहलुओं पर गंभीरतापूर्वक चर्चा की गई

बैठक के दौरान संगठन को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने के विभिन्न पहलुओं पर गंभीरतापूर्वक चर्चा की गई। साथ ही स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को भव्य, सुव्यवस्थित एवं जनसंपर्क को सुदृढ़ करने के लिए विस्तृत बातचीत हुई। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सरावगी ने कहा कि देश के कोने-कोने से करोड़ों कार्यकर्ता पार्टी के स्थापना दिवस को हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं व सेवा भाव और राष्ट्र प्रथम के मूलमंत्र को अपनाते हुए कार्य करने का संकल्प लेते हैं।

Sanjay Srawagi 1 22Scope News

स्थापना दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे – BJP प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी इस बार स्थापना दिवस पर गैर राजनीतिक परिवारों के युवाओं को पार्टी से जोड़ने, पार्टी की नीतियों और उसके कार्यों तक उन तक पहुंचाना हम लोगों का मुख्य फोकस होगा। उन्होंने कहा कि स्थापना दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसे लेकर जिला, मंडल से लेकर बूथ स्तर पर व्यापक तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देशानुसार पार्टी के स्थापना दिवस पर छह अप्रैल से 12 अप्रैल तक भाजपा स्थापना दिवस को लेकर कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

5 से 7 अप्रैल को पार्टी पदाधिकारी कार्यालय की सजावट करेंगे – BJP प्रदेश अध्यक्ष

उन्होंने कहा कि पांच से सात अप्रैल को पार्टी पदाधिकारी कार्यालय की सजावट करेंगे, छह अप्रैल को विकास यात्रा होगी। कार्यकर्ता अपने-अपने घरों पर भाजपा का ध्वजारोहण करेंगे और उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट करेंगे। छह या सात अप्रैल को प्रत्येक बूथ पर प्राथमिक और सक्रिय सदस्यों के साथ स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इसके तहत प्रत्येक बूथ पर प्राथमिक और सक्रिय सदस्य स्थापना दिवस मनाएंगे। आठ और नौ अप्रैल को जिला कार्यालय में सक्रिय सदस्यों का सम्मेलन आयोजित किया जाएगा जिसमें विभिन्न चयनित विषयों जैसे भाजपा के संगठनात्मक विस्तार और चुनावी सफलताओं में जन समर्थन पर चर्चा की जाएगी। इसमें वक्ता जिला और प्रदेश के नेता होंगे।

Sanjay Srawagi 2 22Scope News

12 अप्रैल तक गांव बस्ती चलो अभियान चलाया जाएगा – संजय सरावगी

संजय सरावगी ने कहा कि इस दौरान सात से 12 अप्रैल तक गांव बस्ती चलो अभियान चलाया जाएगा जिसमें सभी पार्षद, पंचायत सदस्यों के ऊपर के जनप्रतिनिधियों सहित पार्टी के सभी कार्यकर्ता भाग लेंगे। यह कार्यक्रम एक विधानसभा में 50 बड़े गांव में आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता अभियान, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मान, गणमान्य लोगों से संपर्क और उनका सम्मान, एनडीए सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों पर चर्चा की जाएगी।

‘प्रदेश स्तर पर स्थापना दिवस कार्यक्रम के क्रियान्वयन के लिए एक टोली बनाई गई है’

उन्होंने बताया कि प्रदेश स्तर पर स्थापना दिवस कार्यक्रम के क्रियान्वयन के लिए एक टोली बनाई गई है। इस टोली में प्रदेश महामंत्री राधामोहन शर्मा, पूर्व विधायक पवन जायसवाल, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष पिंकी कुशवाहा, पूर्व कार्यालय मंत्री सत्यपाल नरोत्तम और अभियान मुख्यालय प्रभारी राजीव रंजन को शामिल किया गया है। इसके अलावा इन कार्यक्रमों की सफलता के लिए प्रदेश के 13 भागों में क्षेत्रवार कार्यक्रम प्रभारी भी बनाए गए हैं।

Sanjay Srawagi 22Scope News

यह भी पढ़े : MLA से इस्तीफा देने के बाद नितिन नवीन का भावुक पोस्ट, लिखा- पिताजी के निधन के बाद मुझे पटना पश्चिम से चुनाव लड़ने का मिला मौका

Mithila Makhana Export: बिहार का मिथिला मखाना अब ग्लोबल मार्केट में,...

Mithila Makhana Export: बिहार का प्रसिद्ध मिथिला मखाना अब स्थानीय तालाबों और जल क्षेत्रों से निकलकर अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी पहचान मजबूत कर रहा...

Kosi Mechi River Link Project: कोसी-मेची रिवर लिंक परियोजना से सीमांचल...

Kosi Mechi River Link Project, Patna: बिहार के सीमांचल क्षेत्र में सिंचाई और जल प्रबंधन को मजबूत करने की दिशा में कोसी-मेची अंतःराज्यीय रिवर...

Hajipur Electricity Projects 2026: हाजीपुर में ऊर्जा सचिव का दौरा, बिजली...

Hajipur Electricity Projects 2026: बिहार ऊर्जा विभाग के सचिव-सह-अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (BSPHCL) अजय यादव ने बुधवार को हाजीपुर जिले...