गयाजी रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई, 28 जीवित कछुए बरामद, वन विभाग को किया गया सुपुर्द

गयाजी : रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट गयाजी ने वन्य जीव तस्करी के खिलाफ सोमवार को एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए 28 अदद जीवित कछुओं को बरामद किया है। यह कार्रवाई ‘ऑपरेशन विलेप’ के तहत की गई, जिसमें रेसुब एवं राजकीय रेल पुलिस की संयुक्त टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई। बरामद कछुओं को सुरक्षित रूप से वन विभाग, गया को सुपुर्द कर दिया गया है।

प्लेटफॉर्म संख्या-2 पर खड़ी गाड़ी संख्या 13010 के सामान्य कोच की तलाशी ली जा रही थी – RPF थाना अध्यक्ष बनारसी यादव

आरपीएफ थाना अध्यक्ष बनारसी यादव ने बताया कि वरीय अधिकारियों के दिशा-निर्देशन में उप निरीक्षक मुकेश कुमार के नेतृत्व में रेसुब पोस्ट गया, सीपीडीएस टीम एवं राजकीय रेल पुलिस के जवान गया रेलवे स्टेशन पर संयुक्त रूप से गश्त एवं जांच अभियान चला रहे थे। इस दौरान प्लेटफॉर्म संख्या-2 पर खड़ी गाड़ी संख्या 13010 (देहरादून–हावड़ा डाउन दून एक्सप्रेस) के सामान्य कोच की तलाशी ली जा रही थी।

Gaya Police 1 22Scope News

जांच के क्रम में टीम को कोच संख्या ईआर-247139 में एक पिट्ठू बैग एवं एक प्लास्टिक का झोला लावारिस अवस्था में पड़ा मिला

जांच के क्रम में टीम को कोच संख्या ईआर-247139 में एक पिट्ठू बैग एवं एक प्लास्टिक का झोला लावारिस अवस्था में पड़ा मिला। संदेह होने पर जब इनकी जांच की गई तो दोनों बैगों के अंदर जूट के बोरे में कुल 28 जीवित कछुए पाए गए। यह देख टीम तुरंत सतर्क हो गई, क्योंकि कछुए वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत संरक्षित श्रेणी में आते हैं।

Gaya Police 2 22Scope News

प्रथम दृष्टया यह मामला वन्य जीव तस्करी से जुड़ा प्रतीत हुआ

प्रथम दृष्टया यह मामला वन्य जीव तस्करी से जुड़ा प्रतीत हुआ। तत्पश्चात रेसुब टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी कछुओं को सुरक्षित रूप से अपने कब्जे में ले लिया और बैगों को जब्त कर लिया। इसके बाद पूरी बरामदगी को रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट गया लाया गया व इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी गई। कुछ ही समय बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी 28 जीवित कछुओं को अपने संरक्षण में ले लिया गया। अधिकारियों के अनुसार, इन कछुओं की तस्करी कर अवैध रूप से अन्य स्थानों पर भेजे जाने की आशंका थी, जिसे समय रहते विफल कर दिया गया।

इस तरह की कार्रवाई से न केवल अवैध तस्करी पर रोक लगती है – रेसुब अधिकारी

रेसुब अधिकारियों ने बताया कि इस तरह की कार्रवाई से न केवल अवैध तस्करी पर रोक लगती है, बल्कि वन्य जीवों के संरक्षण को भी बढ़ावा मिलता है। कछुए पर्यावरण संतुलन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं और इनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना आवश्यक है। इस सफल कार्रवाई में रेसुब, सीपीडीएस टीम एवं राजकीय रेल पुलिस के कई जवानों ने मिलकर अहम भूमिका निभाई। यह अभियान रेलवे सुरक्षा बल की सतर्कता और वन्य जीव संरक्षण के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Gaya Police 22Scope News

यह भी पढ़े : अपराधियों का दुसाहस, युवक को घेर कर मारी गोली, गंभीर रूप से जख्मी

आशीष कुमार की रिपोर्ट

ESL Steel Project Jeevika: 25 महिला लाभार्थियों के साथ ESL Steel...

ESL Steel Project Jeevika: रक्षाबंधन के अवसर पर ESL Steel Limited ने प्रोजेक्ट जीविका के तहत गिधटांड़ (हुटुपाथर) स्थित जूट मॉडल सेंटर में विशेष...

Sitamarhi Police Didi: सीतामढ़ी में महिला सुरक्षा के लिए बड़ी पहल,...

Sitamarhi Police Didi: रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर सीतामढ़ी में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में पुलिस की ओर...

Hemant Soren Raksha Bandhan Message: रक्षाबंधन पर हेमंत सोरेन का संदेश,...

Hemant Soren Raksha Bandhan Message, रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रक्षाबंधन के अवसर पर राज्यवासियों को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार कहा है। उन्होंने...