अपराधियों का दुसाहस, युवक को घेर कर मारी गोली, गंभीर रूप से जख्मी

बाढ़ : बाढ़ थाना क्षेत्र के नदावां गांव में पावर ग्रिड के पास एक व्यक्ति को पुरानी रंजिश में गोली मार दी गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। बल्लम यादव रविवार की रात में 12 बजे बाइक से बाढ़ से होते हुए शक सोहरा जा रहे थे। तभी कार सवार तीन चार बदमाशों ने उनका पीछा करते हुए उन्हें घेरकर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी, जिससे एक गोली उनकी बांह में जाकर लगी। वे मौके पर ही घायल होकर गिर पड़े।

बदमाश फायरिंग करते हुए कार में सवार होकर मौके से फरार हो गए – CDPO रामकृष्ण

मिली जानकारी के अनुसार, बदमाश फायरिंग करते हुए कार में सवार होकर मौके से फरार हो गए। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुटी है। बदमाशों की धर पकड़ के लिए छापेमारी की जा रही है। स्थानीय लोगों की मदद से घायल बल्लम यादव को तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ में भर्ती कराया गया। प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है। बल्लव बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के चक दौलत गांव का निवासी बताया जाता है। वहीं पुलिस ने चक दौलत से कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। बाढ़ सीडीपीओ रामकृष्ण भी मौके पर पहुंचकर जानकारी ले रहे हैं।

Barh Golibari 1 22Scope News

Barh Golibari 2 22Scope News

यह भी पढ़े : संदिग्ध परिस्थिति में युवक की मौत, इलाके में सनसनी

विकाश कुमार की रिपोर्ट

ESL Steel Project Jeevika: 25 महिला लाभार्थियों के साथ ESL Steel...

ESL Steel Project Jeevika: रक्षाबंधन के अवसर पर ESL Steel Limited ने प्रोजेक्ट जीविका के तहत गिधटांड़ (हुटुपाथर) स्थित जूट मॉडल सेंटर में विशेष...

Sitamarhi Police Didi: सीतामढ़ी में महिला सुरक्षा के लिए बड़ी पहल,...

Sitamarhi Police Didi: रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर सीतामढ़ी में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में पुलिस की ओर...

Hemant Soren Raksha Bandhan Message: रक्षाबंधन पर हेमंत सोरेन का संदेश,...

Hemant Soren Raksha Bandhan Message, रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रक्षाबंधन के अवसर पर राज्यवासियों को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं और जोहार कहा है। उन्होंने...