Jharkhand में 8 साल से दारोगा बहाली बंद, बढ़ते अपराधों के बीच झारखंड की सुरक्षा व्यवस्था पर Babulal Marandi ने उठाया सवाल

Jharkhand: झारखंड के नेता प्रतिपक्ष Babulal Marandi ने राज्य में दारोगा नियुक्ति नहीं होने पर सवाल खड़े कर दिया है। Babulal Marandi ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर आक्रोश व्यक्त किया है।

बीपीआरडी की रिपोर्ट का दिया हवाला

Babulal Marandi ने लिखा- झारखंड में वर्ष 2018 के बाद से पुलिस बल में दारोगा की नई भर्तियां नहीं हुई हैं, जबकि आबादी लगातार बढ़ रही है। बीपीआरडी की रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2022 में राज्य में प्रति एक लाख आबादी पर 163 पुलिसकर्मी थे, जो घटकर अब 152 रह गए हैं, जबकि आवश्यकता 209 पुलिसकर्मियों की है। यह स्पष्ट करता है कि राज्य में सुरक्षा व्यवस्था संसाधनों की भारी कमी से जूझ रही है।

Babulal Marandi ने गिनाए आपराधिक आंकड़े

वर्तमान में स्वीकृत पद की तुलना में लगभग 29.75% पद रिक्त हैं। दूसरी ओर अपराध के आंकड़े तेजी से बढ़ रहे हैं। 2024 में 60,606 आपराधिक घटनाएं दर्ज हुईं, जो 2025 में बढ़कर 62,544 हो गईं। विदेश में बैठा प्रिंस खान और जेल में बंद सुजीत सिन्हा जैसे दुर्दांत अपराधी बेधड़क अपना आपराधिक सिंडिकेट चलाकर रंगदारी/लेवी/हफ्ता वसूल रहे हैं। कभी-कभी तो ऐसा लगता है कि अपराधियों को संरक्षण देने के लिए ही पुलिस बल में नियुक्तियां नहीं हो रही हैं। डीजीपी, मुख्य सचिव जैसे शीर्ष अधिकारियों के इन अपराधियों से जुड़ते तार शक को और गहराते हैं।

Hemant Soren जी, राज्य में लाखों युवा बेरोजगार बैठे हैं। 8 वर्षों से लंबित दारोगा की बहाली शीघ्र शुरू करें और प्रदेश की कानून व्यवस्था को दुरुस्त करें।

 

Diwali Train Ticket: दिल्ली-मुंबई से बिहार-झारखंड लौटने वाली ट्रेनों में भारी...

दीपावली पर बिहार-झारखंड लौटने वाली ट्रेनों में टिकट की मारामारी शुरू हो गई है। दिल्ली, मुंबई और अन्य महानगरों से रांची आने वाली ट्रेनों...

Jharkhand Weather: झारखंड में फिर सक्रिय हुआ मानसून, रांची में 61...

झारखंड में मानसून फिर सक्रिय हो गया है। रांची में 61 मिमी बारिश हुई। चांडिल और पश्चिमी सिंहभूम में वज्रपात से तीन लोगों की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ में घर जाने की...

Chhath Puja 2026 Train Ticket Booking: छठ पूजा के दौरान बिहार लौटने वाले लोगों के लिए ट्रेन टिकट हमेशा बड़ी चुनौती रहता है। दिल्ली, मुंबई,...