हजारीबाग के Amardeep Yadav को मिला बीजेपी झारखंड प्रदेश मंत्री का दायित्व, सांसद मनीष जायसवाल ने दी शुभकामनाएं

Hazaribagh: झारखंड भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद आदित्य साहू द्वारा घोषित नई प्रदेश कार्यकारिणी में हजारीबाग के कर्मठ और पार्टी के लिए निष्ठावान नेता Amardeep Yadav को प्रदेश मंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन बीजेपी के इस नियुक्ति के साथ ही हजारीबाग के राजनीतिक गलियारे में हर्ष और उत्साह का संचार हो गया है।

सांसद मनीष जायसवाल ने किया सम्मानित

इस उपलब्धि पर हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल ने अपने सांसद सेवा कार्यालय में Amardeep Yadav का आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने अमरदीप को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित करते हुए पुष्पगुच्छ भेंट किया और संगठन की इस नई एवं चुनौतीपूर्ण पारी के लिए अपनी हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की।

Amardeep Yadav का राजनीतिक सफर

Amardeep Yadav का राजनीतिक सफर शुद्ध रूप से वैचारिक निष्ठा और जमीनी संघर्ष की कहानी है। उन्होंने अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत वर्ष 1998 में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के एक साधारण कॉलेज कार्यसमिति सदस्य के रूप में हजारीबाग एक संत कोलंबा कॉलेज से की थी। विद्यार्थी जीवन से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विचारधारा से ओत-प्रोत अमरदीप यादव ने भाजपा संगठन में विभिन्न दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन किया है। उनकी सांगठनिक क्षमता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वे पूर्व में झारखंड प्रदेश ओबीसी मोर्चा के लगातार तीन बार प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं, जहाँ उन्होंने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ने का अतुलनीय कार्य किया।

हजारीबाग जिले के लिए यह नियुक्ति गौरवपूर्ण होने के साथ-साथ एक समृद्ध विरासत का विस्तार भी है। बिहार से झारखंड अलग होने के बाद साल 2002 में अभयकांत प्रसाद के अध्यक्षीय कार्यकाल में हजारीबाग जिले के बरही के स्व. महावीर साव को प्रदेश पदाधिकारी के रूप में जिले का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला था। उसी गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पिछली कार्यकारिणी में बाबूलाल मरांडी के अध्यक्षीय कार्यकाल में सदर के निवर्तमान विधायक और वर्तमान हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के सांसद मनीष जायसवाल , प्रदेश सह-कोषाध्यक्ष के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान बनाई थी। अब प्रदेश मंत्री के रूप में अमरदीप यादव का चयन हजारीबाग के बढ़ते राजनीतिक कद और संगठन में कार्यकर्ताओं के प्रति सम्मान को दर्शाता है। यह नई जिम्मेदारी न केवल उनके व्यक्तिगत समर्पण का प्रतिफल है, बल्कि आने वाले समय में झारखंड भाजपा के सांगठनिक ढांचे को और अधिक मजबूती प्रदान करने की दिशा में एक मील का पत्थर साबित होगी। उनके जैसे जमीनी स्तर के संघर्ष करने वालों कार्यकर्ताओं को सम्मान मिलने से युवाओं का राजनीति में झुकाव भी निश्चित रूप से बढ़ेगा।

Amardeep Yadav को भाजपा झारखंड संगठन में एक नए दायित्व के लिए ढेरों शुभकामनाएं और अनंत बधाई साथ ही ईश्वर उन्हें राजनीति के क्षेत्र में रहकर जनसेवा का अदम्य शक्ति प्रदान करें और वे हमेशा इस क्षेत्र में प्रगति करते रहें, ऐसी कामना करता हूं ।

 

 

 

Jamtara Encroachment Drive: दुर्गा पूजा के दौरान अतिक्रमण हटाओ अभियान, दुकानदारों...

Jamtara Encroachment Drive: जिला प्रशासन के निर्देश पर जामताड़ा शहर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी के नेतृत्व में...

Gumla Digital Crop Survey: गुमला के किसानों के लिए अहम खबर!...

Gumla Digital Crop Survey: जिले में फसलों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार करने के लिए चल रहे डिजिटल क्रॉप सर्वे में तेजी लाने की तैयारी...

Dhanbad Market Committee Rent Hike: धनबाद के 436 दुकानदारों पर बढ़ेगा...

Dhanbad Market Committee Rent Hike, धनबाद: धनबाद कृषि उत्पादन बाजार समिति में कारोबार करने वाले दुकानदारों को अब दुकान के किराये के लिए पहले...